
AAP News: पंजाब बजट ने साबित किया—केजरीवाल की गारंटी पक्की गारंटी, मोदी की गारंटी सिर्फ जुमला: सुशील गुप्ता
पंजाब सरकार का बजट महिलाओं के लिए ऐतिहासिक: सुशील गुप्ता
पंजाब बजट में 9300 करोड़ मंजूर, 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ₹1000/महीना और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500/महीना मिलेंगे: सुशील गुप्ता
पंजाब बजट में किसानों के लिए फ्री बिजली और 24 घंटे बिजली: सुशील गुप्ता
पंजाब सरकार का बजट हर वर्ग के लिए हितैषी: सुशील गुप्ता
चण्डीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने आज पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और आम लोगों की उम्मीदों को मजबूत करने वाला बजट है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अरविंद केजरीवाल की एक और गारंटी को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने राज्य की लगभग 97% महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है, उसे समय पर पूरा भी करती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की यह योजना देश की राजनीति में एक मिसाल है।
इसके विपरीत हरियाणा सरकार की महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन स्कीम ऊंट के मुंह में जीरा के समान है चुनाव से पहले हर महिला को पेंशन स्कीम का वादा करने वाली बीजेपी सत्ता में आने के बाद महिलाओं को इस पेंशन स्कीम से वंचित करने के लिए तरह-तरह के क्राइटेरिया बना कर उनकी आंखों में धूल झोंक रही है। उनकी तथाकथित पेंशन स्कीम नाम मात्र की है। राशि बेहद कम है, योजना में भेदभाव है, आवेदन प्रक्रिया जटिल है और जमीनी स्तर पर लागू ही नहीं हो रही। हरियाणा की लाखों ज्यादातर महिलाएं इस स्कीम से वंचित हैं यह सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील और लापरवाह साबित हुई है।
हरियाणा में भाजपा सरकार की योजनाओं का हाल यह है कि बहुत सीमित संख्या में महिलाओं को लाभ मिलता है और उन्हें भी कई शर्तों व लंबी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिससे आम महिलाओं को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में “मोदी की गारंटी” का नारा देती है, लेकिन हकीकत यह है कि दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भाजपा की गारंटी बार-बार फेल साबित हुई है।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अपने वादों को जमीन पर उतारकर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए ₹1000 व अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह की योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है। इसके लिए पंजाब सरकार ने बजट में 9300 करोड रुपए का प्रावधान मंजूर किया है। इससे महिलाओं की भागीदारी और निर्णय क्षमता दोनों मजबूत होंगी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि हरियाणा सरकार भी पंजाब मॉडल पर लगभग हर बालिग महिला को इस पेंशन स्कीम में शामिल करें।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज देश की जनता स्पष्ट रूप से देख रही है कि एक तरफ जुमलों और विज्ञापनों की राजनीति है और दूसरी तरफ काम और गारंटी की राजनीति है। पंजाब का यह बजट इस बात का प्रमाण है कि केजरीवाल की गारंटी मतलब पक्की गारंटी।
अंत में डॉ. सुशील गुप्ता ने पंजाब सरकार को इस जनहितैषी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां देश की राजनीति में ईमानदार और जनकल्याणकारी बदलाव का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं
Back to top button







