लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। जालंधर ईस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूरल और लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भाजपा जॉइन कर ली। सुशील कुमार रिंकू को आप ने जालंधर से टिकट देने की घोषणा कर दी थी।
आप के विधायक शीतल अंगुराल ने सुबह ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पंजाबी भाषा में लिखा था कि ”मैं आम आदमी पार्टी की सभी जिम्मेदारी से इस्तीफा देता हूं!” आपको बता दें, ये पंजाब से जालंधर पश्चिम विधानसभा से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
भाजपा में शामिल होने पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा, “मैंने जालंधर के विकास और तरक्की के लिए यह फैसला लिया है। हम जालंधर को आगे लेकर जाएंगे। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जालंधर में लाएंगे।”
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा, "मैंने जालंधर के विकास और तरक्की के लिए यह फैसला लिया है। हम जालंधर को आगे लेकर जाएंगे। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जालंधर में लाएंगे।" pic.twitter.com/i9KmCZsEYo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2024
आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं ने ऐसे समय में देश की सत्तारूढ़ पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया है जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है और वह छह दिनों की रिमांड पर हैं।