देश

दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, BRS नेता के कविता को लिया हिरासत में

दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS एमएलसी कविता को ईडी और आईटी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में BRS कार्यकर्ताओं ने कविता के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार ईडी उन्हें दिल्ली ले जा रही है। उनके समर्थकों ने केंद्र सरकार, ईडी और आईटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि BRS के कई दिग्गज नेता एमएलसी कविता के आवास पर पहुंचे।

 

 

गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री केटीआर और हरीश राव समेत कई BRS नेता कविता के आवास पर पहुंचे। कविता की गिरफ्तारी की खबर से BRS नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और हालात तनावपूर्ण हो गए। उन्होंने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

 

इन्हें भी पढ़ें...  भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ा ऑपरेशन, सोमाली समुद्री डाकुओं से 23 पाकिस्तानियों को बचाया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल