HARYANA

Anil vij: अंबाला छावनी में निर्माणाधीन आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उदघाटन नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना- अनिल विज

Anil vij: अंबाला छावनी में निर्माणाधीन आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उदघाटन नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना- अनिल विज

Anil vij: अंबाला छावनी में निर्माणाधीन आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उदघाटन नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना- अनिल विज

अंबाला छावनी में निर्माणाधीन स्मारक आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित एशिया का सबसे बड़ा स्मारक – अनिल विज

स्मारक के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की सच्चाई और शहीदों की कुर्बानियों से अवगत कराया जाएगा – विज

मैंने आजादी की पहली लडाई की सच्चाई को सामने के लिए 20-25 साल तक संघर्ष किया- विज

चंडीगढ़, 23 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सन 1857 में लड़ी गई आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक एशिया का सबसे बड़ा स्मारक है। इस स्मारक के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की सच्चाई और शहीदों की कुर्बानियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में इस स्मारक के उदघाटन होने की संभावना है और उनके द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया गया है कि वे इस विशाल व महत्वपूर्ण शहीद स्मारक का उदघाटन अपने कर-कमलों से करें।

1857 की लडाई के वीर शहीदों को आजतक उचित सम्मान नहीं मिला- विज

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए श्री विज ने कहा कि आमतौर पर यह प्रचारित किया गया कि आजादी की पहली लड़ाई कांग्रेस द्वारा लड़ी गई। मगर कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था, और इसके 28 साल पहले भी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गई। उन्होंने बताया कि उन वीर शहीदों को आज तक उचित सम्मान नहीं मिला। उनकी कहानियों को लोगों के सामने नहीं लाया गया, उनके गीत नहीं गाए गए और उनके बलिदान के लिए कोई विशेष दिन नहीं मनाया गया।

मैंने आजादी की पहली लडाई की सच्चाई को सामने के लिए 20-25 साल तक संघर्ष किया- विज

श्री अनिल विज ने बताया कि आजादी की पहली लड़ाई में अत्यंत क्रूरता हुई। लोगों को पेड़ों से बांधकर गोलियों से मारा गया, सिर कुल्हाड़ियों के नीचे रखकर कुचला गया, कई सालों तक जेलों में रखा गया और कई रेजिमेंटों को भंग कर दिया गया। इस सच्चाई को सामने लाने के लिए उन्होंने पिछले 20-25 सालों तक निरंतर प्रयास और संघर्ष किया।

स्मारक विशाल व महत्वपूर्ण तथा लगभग तैयार – विज

उन्होंने यह भी बताया कि शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने सरकार से अनुरोध किया और यह स्मारक अब लगभग तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। श्री विज ने कहा कि चूंकि यह स्मारक अत्यंत विशाल और महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रार्थना की है कि इस शहीद स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर-कमलों से होना चाहिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल