HARYANA

JJP News: एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी तरह विफल – दुष्यंत चौटाला

JJP News: एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी तरह विफल – दुष्यंत चौटाला

JJP News: एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी तरह विफल – दुष्यंत चौटाला

नायब सैनी के पास पावर नहीं तो क्यूं बैठे हैं सीएम की कुर्सी पर, दें इस्तीफा – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक साल के कार्यकाल के दौरान नायब सिंह सैनी न केवल प्रदेश के बतौर मुख्यमंत्री बल्कि गृह मंत्री के तौर पर भी पूरी तरह विफल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की उपलब्धियां तो बहुत दूर की बात है, क्योंकि हरियाणा की ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी गई है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी संकट सबके सामने सामने है। अब तो सीएम की बैठक की बातें भी सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री एक चपरासी को भी सस्पेंड नहीं कर सकते। अगर ऐसी टिप्पणी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है तो उन्हें नैतिकता व संवैधानिकता के तौर अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि सीएम प्रदेश का हेड होता है और उसके पास राज्य को चलाने की सारी पावर होती है। वीरवार को दुष्यंत चौटाला पानीपत में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के लिए भी प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे सीएम के राज में गुंडे नायब है और पुलिस गायब है। उन्होंने कहा कि जब से नायब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली है, तब से प्रदेश में अपराध बेलगाम है और आज नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि आज किसानों का भी बुरा हाल है, न तो बाढ़ पीड़ितों को अब तक सरकार द्वारा मुआवजा दिया गया और न ही मंडियों में किसानों को अपनी फसल पर एमएसपी मिल रहा है। पूर्व डिप्टी दुष्यंत चौटाला ने चुनौती देते हुए भी कहा कि नायब सिंह सैनी अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान की कोई पांच बड़ी उपलब्धियां बताएं, जिस पर जनता विश्वास कर सके।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल