NATIONAL

16 October 2025 ki Top Headlines: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

16 October 2025 ki Top Headlines: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

16 October 2025 ki Top Headlines: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

1 पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर, मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग में पूजा करेंगा, ₹13430 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलांयास करेंगे

2 पीएम मोदी ‘एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार फिर से बनेगी सुशासन की सरकार’ का नारा भी दिया। चुनाव की तैयारी में जुटे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ को मजबूत बनाना जरूरी है।

3 PM बोले- बुजुर्गों से युवाओं को जंगलराज की कहानी सुनवाइए, कार्यकर्ताओं से कहा- नौकरी के बदले जमीन लेने वालों से बिहार को बचाना है

4 भागवत ने कहा, आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा। अगर हमने देश के लिए 100 साल काम किया है, तो वह हमारा कर्तव्य था, उसका उत्सव मनाने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी सभाओं के बजाय आरएसएस कार्यकर्ता ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिनसे समाज में समरसता पैदा हो।

5 मोहन भागवत ने आचार्य महाश्रमणजी की शिक्षाओं का किया जिक्र,आरएसएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, भागवत ने आचार्य महाश्रमणजी की अहिंसा से जुड़ी शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा, अगर लोग उनका यह मंत्र अपनाएं- मैं सबमें हूं और सब मुझमें हैं, तो समाज में हिंसा थम जाएगी।

6 CWG 2030: भारत दूसरी बार करेगा राष्टमंडल खेलों की मेजबानी, गृह मंत्री अमित शाह ने दी देशवासियों को बधाई

7 वंदे भारत होगी और ज्यादा हाईटेक, जापान और यूरोप की ट्रेनों जैसी मिलेंगी सुविधाएं; रेलवे का पूरा प्लान

8 रेलवे अब वंदे भारत का अगला संस्करण लाने की तैयारी में है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित 16वें अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ा रेलवे प्रदर्शनी है।

9 जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद 2 अफसर सस्पेंड, नॉन एसी रजिस्टर्ड हुई थी बस, AC में मॉडिफाई करवाई; मौत का आंकड़ा बढ़ा

10 विपक्ष बोला- महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, एक वोटर का नाम कई बूथों पर; फडणवीस बोले- निकाय चुनाव में महायुति ही जीतेगी

11 ADGP की पत्नी अमनीत पर FIR: एएसआई संदीप आत्महत्या मामले में केस दर्ज, एफआईआर में विधायक का नाम भी

12 स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भ्रम फैला रहा MVA गठबंधन’; फडणवीस ने खोला विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा

13 बिहार चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, 18 नामों पर लगी मुहर, राघोपुर से लड़ेंगे सतीश यादव

14 दिल्ली में 9वीं का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला, पुलिस बोली- सुसाइड की एक्टिंग का वीडियो बनाते समय हादसा हुआ, पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड

15 ‘रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा – ‘पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा’

16 पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम गिराए, जवाब में पेशावर पर ड्रोन अटैक; दोनों देशों में 48 घंटे का सीजफायर

17 ट्रम्प की तारीफ करने पर पाकिस्तानी-PM अपने देश में ट्रोल, लोग बोले- शरीफ को चापलूसी का नोबेल दो, हमारे नेता इतने चाटुकार क्यों

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow