HARYANA

Deepender Hooda: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने IPS पूरन कुमार के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की 

Deepender Hooda: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने IPS पूरन कुमार के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की 

Deepender Hooda: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने IPS पूरन कुमार के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा भेजे शोक संवेदना पत्र को पढ़ा

अभी तक की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं, परिवार की संतुष्टि में ही देशवासियों और समाज की संतुष्टि है – दीपेन्द्र हुड्डा

IPS पूरन कुमार आत्महत्या मामले में SIT जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो – दीपेन्द्र हुड्डा

सरकार सुनिश्चित करे कि परिवार को न्याय मिले, देरी न हो; न्याय होता हुआ दिखे और कोई भी जांच प्रभावित न कर पाए – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के साथ आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने दिवंगत IPS पूरन कुमार के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपेन्द्र हुड्डा ने परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया और कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा भेजे शोक संदेश को पढ़ा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि परिवार की सहमति के बिना ही पोस्टमार्टम कराने की खबर सामने आ रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है और स्वीकार्य नहीं है। न्याय में विलंब हुआ है। पिछले 2-3 दिनों में न्याय का चक्र जिस गति से घूमना चाहिए, नहीं घूम रहा। अभी तक की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है। परिवार की संतुष्टि में ही देशवासियों और समाज की संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि दलित समाज समेत पूरा देश आज देश-प्रदेश की सरकार की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है कि न्याय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। सरकार सुनिश्चित करे कि परिवार को न्याय मिले, देरी न हो; न्याय होता हुआ दिखे और कोई भी जांच प्रभावित न कर पाए। जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा हम जिम्मेदार विपक्ष की तरह हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि ADGP रैंक के वरिष्ठ और होनहार आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा हो तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या चल रहा होगा। पुलिस परिवार के वरिष्ठतम अधिकारियों, कानून-व्यवस्था के मुख्य-संरक्षकों पर उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के आरोप पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आज पूरा सिस्टम संदेह के घेरे में है, जब न्याय देने वाले ही आरोप के घेरे में हो तो पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। ये सिस्टम अपने होनहार आईपीएस अधिकारी को भी न्याय नहीं दिलवा पाया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच तभी संभव है जब एसआईटी जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करायी जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो और जाँच में निर्धारित दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस मामले में सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि लोगों का सिस्टम पर विश्वास बने और ये तभी होगा जब परिवार को न्याय मिलेगा।

 

प्रतिनिधिमंडल में साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक रामकरण काला, विधायक देवेंद्र हंस, विधायक पूजा मुलाना, AICC सचिव और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल, पूर्व CPS राजकुमार वाल्मीकि, पूर्व विधायक लहरी सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के SC विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow