
Haryana News: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बने लॉक डाउन जैसे हालात पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के विकास को रोकने के लिए और देश में अराजकता फैलाने के लिए हमारे दुश्मन विदेशी ताकतों की यहां कुछ नेताओं ने, पार्टियों ने, लोगों ने सुपारी उठा ली है क्योंकि वह तर्कसंगत बात नहीं कर रहे हैं।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है लेकिन कानून की पालना करना भी हर आदमी का अधिकार है। दिल्ली में माननीय उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार कहा गया है कि अगर कोई प्रदर्शन कर रहा है तो कम से कम 10 दिन पहले नोटिस दे और उसके बाद सरकार को व्यवस्था करनी है ताकि आम आदमी परेशान ना हो। बिना नोटिस दिए या 2 दिन पहले नोटिस देकर कोई प्रदर्शन करेगा तो सरकार के ऊपर यह भी जिम्मेदारी है की आम लोगों की शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आम लोग कारोबार करते रहे और आम आदमी की शांति का जो मौलिक अधिकार है उसको यह लोग छीनना चाहते हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार—कहा, ‘अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात से ‘हैरानी’ हुई कि राष्ट्रपति ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों से इंकार नहीं किया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई मान नहीं रहा। यह तोड़मरोड़ कर बातों को पेश कर रहे हैं। ये कह रहे हैं चुनाव आयोग प्रमुख उनसे मिल नहीं रहा लेकिन यह कभी नहीं बता रहे कि इन्होंने चुनाव आयोग प्रमुख से मिलने का समय कब लिया। यह लोग अराजकता फैलाने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं।
“लोकतंत्र में जनता ही मालिक, इतने उठक-पठक के बाद भी कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त” : अनिल विज
भाजपा ने नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है जिस पर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में फैसला जनता करती है और कांग्रेस के इतने उठक पठक करने और उ – पो करने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीती है और एनडीए ने चार सीटें जीती है और देश की जनता ने बता दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ है, एनडीए के साथ है ना कि कांग्रेस के साथ।
Back to top button







