HARYANAHOMENATIONAL

15 July 2026 ki top headlines: 15 जुलाई 2026 सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

15 July 2026 ki top headlines: 15 जुलाई 2026 सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

15 July 2026 ki top headlines: 15 जुलाई 2026 सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

1 मानसून सत्र की रणनीति पर सरकार का मंथन, राजनाथ सिंह के आवास पर आज होगी अहम बैठक

2 सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, यह विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला डॉक्यूमेंट, 8% से भी कम भारतीयों के पास है

3 गडकरी बोले- 2004 से पेट्रोल में एथेनॉल मिल रहा, गाड़ियों को नुकसान का कोई सबूत नहीं, माइलेज सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर निर्भर

4 राहुल गांधी ने पंजाब प्रभारी को दिल्ली तलब किया, बघेल के दावे का तोड़ निकालने में जुटे चन्नी, जालंधर में यूथ कांग्रेस की मीटिंग बुलाई

5 भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता आज से लागू होगा। इससे भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।  इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह समझौता हस्ताक्षर होने के बाद सबसे तेजी से लागू होने वाले व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है।

6 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लाल किला आज से आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। आज से 15 अगस्त तक लाल किले में घूमने के लिए जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब अगले एक महीने तक पर्यटक इस विश्वप्रसिद्ध धरोहर का भ्रमण नहीं कर सकेंगे।

7 विदेश मंत्री एस जयशंकर छह देशों के दौरे पर हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। यात्रा के अंतिम चरण में विदेश मंत्री बेल्जियम हैं। यहां वे तीसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेंगे और यूरोपीय संघ तथा बेल्जियम के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

8 पूर्व CEC एसवाई कुरैशी का बड़ा बयान: विपक्ष के साथ बहुत अन्याय कर रहा चुनाव आयोग, उसकी साख को गहरी चोट पहुंची

9 चंपत राय की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील; आज सौंपी जा सकती है SIT रिपोर्ट

10 पवार देंगे कांग्रेस को झटका? देर रात फडणवीस की NCP संग ताबड़तोड़ बैठकें, NDA को कितने MP का फायदा

11 उद्धव सेना ने अपने 6 बागी सांसदों को भेजा लीगल नोटिस, एकनाथ शिंदे बोले- चिट्ठी कूड़ेदान में फेंक दी

12 ट्रम्प ने होर्मुज में 20% टैक्स का फैसला वापस लिया, 24 घंटे में ही पलटे; ईरान ने मजाक उड़ाते हुए कहा था- हम थोड़ा कम लेंगे

13 होर्मुज में नाकेबंदी शुरू: अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बरसाए बम, आईआरजीसी के ठिकानों को बनाया निशाना

14 हुरून रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1, अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू ₹38,000 करोड़ बढ़ी, राजीव सिंह की DLF को पीछे छोड़ा

15 फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू

16 इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके

17 दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गया है। आईएमडी ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।