HARYANAHOME

Haryana News: बीजेपी सरकार जनता को परेशान करने के लिए नित नए तुगलकी फरमान कर रही है जारी: अभय सिंह चौटाला

Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने 9 अगस्त से 90 हलकों में जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की।

Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने 9 अगस्त से 90 हलकों में जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे 27 सितंबर को नूह में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली की तैयारी के लिए 9 अगस्त से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।
अभय सिंह चौटाला मंगलवार को अपने ऐलनाबाद विधानसभा हलके के चार दिवसीय दौरे के दौरान कृपाल पट्टी गांव में पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान इनेलो जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, अजय जोहरड, कश्मीर सिंह करीवाला, सुभाष नैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकार पर तीखा हमला
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद दौरे पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गुजरात में कारखाने खोलती है, जबकि हरियाणा जैसे राज्यों के साथ भेदभाव की नीति अपनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में केवल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जैसे दिखावटी कार्यक्रम किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता को परेशान करने के लिए नित नए फरमान जारी कर रही है। रबी सीजन में गेहूं की फसल पर लगाई गई शर्तों को इनेलो के विरोध के बाद वापस लिया गया। अब गांवों में जोहड़ के किनारे बसे मकानों पर नया फरमान जारी किया गया है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर इन परिवारों को राहत दी जाए, क्योंकि हर गांव में सैकड़ों परिवार दशकों से इन इलाकों में रह रहे हैं।

बाढ़ तैयारियों की लापरवाही
अभय सिंह चौटाला ने चेतावनी दी कि मानसून सीजन चल रहा है, लेकिन अभी तक किसी नदी, नाले, ड्रेन, नहर या माइनर की सफाई नहीं हुई है। नदियों के तटबंध भी कमजोर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है और हर साल प्रदेश को करोड़ों का नुकसान होता है।

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन का आरोप
इनेलो अध्यक्ष ने कहा कि मार्च में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों ने अपने वोट भाजपा के पक्ष में दिए और 4 वोट रद्द करवाए, जो साबित करता है कि दोनों दल मिले हुए हैं। उन्होंने घोषणा की कि इनेलो के दोनों विधायक मानसून सत्र में इस मुद्दे सहित जनहित के सभी मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे।

चौधरी देवीलाल की नीति पर चलेंगे
विपक्षी नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का मानना था कि आलोचना से ताकत बढ़ती है। वे उसी राह पर चलते हुए जनहित के मुद्दों को बिना किसी भय के उठाते रहेंगे।
हलके में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली

चार दिवसीय दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हलके के हर गांव में उन्होंने खुद जाकर देखा है कि लोग पीने के पानी, गलियों-सड़कों की मरम्मत, पानी निकासी और पशुपालकों की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।