
Rental Girlfriend Delhi: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी और अकेलेपन के बीच एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक रेट कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें ‘रेंटल पार्टनर’ या ‘किराए पर गर्लफ्रेंड’ की सर्विस के दावे किए जा रहे हैं। विदेशों में मशहूर यह कॉन्सेप्ट अब भारत के महानगरों में युवाओं के बीच अपनी जगह बना रहा है।
क्या है ‘रेंटल पार्टनर’ का पूरा खेल?
सोशल मीडिया पर ‘Rent Me for a Day’ नाम से वायरल हो रहे एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इसमें दिल्ली की रहने वाली दिव्या नाम की युवती ने अपनी सेवाओं का ब्योरा दिया है। यह सिर्फ एक प्रोफाइल नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल बिजनेस मॉडल की तरह लग रहा है।
यहाँ देखिए रेट कार्ड (एक नज़र में):
इस वायरल लिस्ट के अनुसार, अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग-अलग पैकेज तय किए गए हैं:
-
चिल कॉफी डेट: ₹1,500
-
डिनर और मूवी डेट: ₹2,000
-
फैमिली मीटिंग: ₹3,000
-
किसी इवेंट में साथ जाना: ₹3,500
-
एडवेंचर डे: ₹5,000
-
वीकेंड ट्रिप (2 दिन): ₹10,000
इसके अलावा, ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से प्लान कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
दिन भर में 7 हजार की कमाई, शॉपिंग और गिफ्ट्स अलग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जब यह पोस्ट वायरल हुई, तो कई यूजर्स ने चौंकाने वाले दावे किए। चर्चाओं की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में कई लड़कियां ऐसी सेवाओं के जरिए प्रति घंटे ₹1,000 तक कमा रही हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फीस के अलावा क्लाइंट की ओर से मिलने वाली महंगी शॉपिंग, लंच-डिनर और अन्य गिफ्ट्स ‘बोनस’ की तरह हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में 3-4 बुकिंग्स के जरिए ये लड़कियां आसानी से ₹6,000 से ₹7,000 तक कमा लेती हैं।
KoPartner जैसे प्लेटफॉर्म्स का दावा
ये सेवाएं KoPartner.in जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऑपरेट हो रही हैं। कंपनी का दावा है कि वे भारत का सबसे बड़ा ‘रेंटल कंपेनियन’ प्लेटफॉर्म हैं, जहाँ लोग अकेलेपन से बचने, शॉपिंग या सिर्फ बातचीत करने के लिए पार्टनर बुक करते हैं।
क्या ये सही है या गलत? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस ट्रेंड ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है। जहाँ एक वर्ग इसे ‘पर्सनल चॉइस’ और आर्थिक आत्मनिर्भरता मान रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं, जैसे— “भाई, क्या इस किराए के लिए भी EMI की सुविधा मिलेगी?”
दुनियाभर में पुराना चलन
आपको बता दें कि जापान, चीन और यूरोपीय देशों में ‘रेंट अ गर्लफ्रेंड’ या ‘रेंट अ फैमिली’ का कॉन्सेप्ट पहले से ही अरबों का बिजनेस बन चुका है। अब भारत में इसका दस्तक देना इस बात का इशारा है कि तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में अकेलापन किस हद तक बढ़ गया है।
Back to top button







