HARYANAHOME

Palwal News: पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन और मुख्य आरोपियों पर कसा शिकंजा

Palwal News: पलवल । पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी भवनकुण्ड, थाना शहर पलवल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल । पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी भवनकुण्ड, थाना शहर पलवल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने राजमार्ग पर कार सवार दंपत्ति के साथ हुई छीना-झपटी और राहजनी की वारदात में संलिप्त गिरोह के तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

थाना शहर पलवल प्रभारी P/SI अमित कुमार के अनुसार, दिनांक 28.07.2025 को शिकायतकर्ता मोहित कौशिक निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी से फरीदाबाद से अपनी ससुराल पलवल आ रहे थे। आल्हापुर पुल के समीप सड़क पार करने के बहाने बाबा के भेष में घूम रहे चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवाया। आरोपियों ने दंपत्ति को डरा-धमकाकर पीड़ित के हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली और मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपी एक अर्टिगा कार में सवार होकर फरीदाबाद की तरफ भागने लगे। पीड़ित द्वारा गदपुरी टोल और बाटा चौक तक पीछा किए जाने पर आरोपी अपनी कार छोड़कर भागने में सफल रहे थे। इस शिकायत पर थाना शहर पलवल में भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें कार्यवाही करते हुए वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार के मालिक मनजीत निवासी बेगा, गन्नौर, सोनीपत को जांच में शामिल किया गया था। इसके उपरांत दिनांक 04.08.2025 को वारदात में शामिल पहले आरोपी विशाल, जाति सपेरा, निवासी नजदीक बस अड्डा मुरथल, सोनीपत को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी विशाल के रिमांड के दौरान उसके कब्जे से छीनी गई अंगूठी को बेचकर हिस्से में आई राशि में से 800 रुपये बरामद किए गए थे। आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने के कारण मुकदमे में धारा 112 बीएनएस (संगठित अपराध/गिरोह) का इजाफा किया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और कड़े प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 02-07-2026 को मुख्य सिपाही नवीन टीम ने इस वारदात में शामिल शेष तीनों फरार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय उर्फ लूला, सागर उर्फ विजय नाथ तथा रोहित निवासी नजदीक बस अड्डा मुरथल, आरके कालोनी सपेरा बस्ती, मुरथल, जिला सोनीपत के रूप में हुई है।
पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ उपरांत आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल