HARYANAHOME

Haryana Politics: रॉकी मित्तल का बड़ा खुलासा, ‘पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के कहने पर डिलीट किए थे खट्टर के खिलाफ गाने’

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में इस समय घमासान मचा हुआ है। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने हाल ही में जारी एक Viral Video के माध्यम से बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रॉकी मित्तल के इस बयान ने राज्य के सियासी हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है।

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में इस समय घमासान मचा हुआ है। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने हाल ही में जारी एक Viral Video के माध्यम से बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रॉकी मित्तल के इस बयान ने राज्य के सियासी हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है।

“कुर्सी बचाने के लिए झुकते गए बड़ौली”

रॉकी मित्तल ने वीडियो में दावा किया है कि मोहन लाल बड़ौली उनके अच्छे मित्र रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनके संबंध खराब हो गए। रॉकी ने आरोप लगाया, “मोहन जी, आप कुर्सी पाने के लिए झुकते गए और वे आपको झुकाते रहे। मुझे बड़ौली जी ने खुद कहा था कि खट्टर साहब के खिलाफ गाए हुए गाने डिलीट कर दो, क्योंकि इससे वे नाराज हो सकते हैं। उनकी कुर्सी बचाने के लिए मैंने अपने 3 गाने सोशल मीडिया से डिलीट किए और उनसे मिलना भी बंद कर दिया।”

‘Fake Cases’ और जान को खतरा

रॉकी मित्तल ने इससे पहले भी एक Sensational Video साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। एक पर्ची दिखाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता उनके खिलाफ लगातार Fake Cases दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार वही नेता और उनके सहयोगी होंगे।

क्या था Kasuali Gangrape Case का मामला?

गौरतलब है कि जुलाई 2023 के ‘कसौली रेप केस’ में मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल का नाम सामने आया था। दिल्ली की एक महिला ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के बाद पुलिस की Closure Report को स्वीकार कर लिया गया था। रॉकी मित्तल ने इसे एक Honeytrap and Extortion का मामला करार दिया था, जिसके बाद युवती को गिरफ्तार भी किया गया था।

वहीं, इस पूरे प्रकरण पर जब मोहन लाल बड़ौली से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने इस पर “No Comments” कहते हुए चुप्पी साध ली।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।