HOMENATIONAL

12 April 2026 Top Headlines: 12 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट

12 April 2026 Top Headlines: 12 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट

12 April 2026 Top Headlines: 12 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट

🔶इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म, दूसरे की शुरू, युद्धविराम की उम्मीदें जगीं

🔶ईरान की कोई शर्त नहीं माना अमेरिका, फ्रीज संपत्तियां तक बहाल करने से इनकार

🔶इस्लामाबाद वार्ता के बावजूद ईरान का सख्त संदेश, “अमेरिका पर विश्वास नहीं, उंगली ट्रिगर पर रहेगी”

🔶आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

🔶नीतीश के इस्तीफे से पहले अहम आदेश आया, सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर रोक

🔶होर्मुज में ईरान की बिछाईं बारूदी सुरंगे हटा रहा अमेरिका, दो जंगी जहाज गुजरे

🔶वोट देना और चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात

🔶बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की आज सभा: तमिलनाडु में राहुल का रोड शो, CM स्टालिन के साथ चुनाव प्रचार करेंगे

🔶पीएम बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी: ममता ने कहा- BJP बंगाल विरोधी, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए

🔶CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम: भारत केवल पूंजी या पॉलिसी के दम पर 10 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी नहीं बन सकता

🔶मोदी-राहुल संसद परिसर में मिले, हाथ जोड़कर अभिवादन किया: महात्मा फुले जयंती कार्यक्रम के बाद बातचीत की

🔶वृंदावन हादसा-11 श्रद्धालुओं की मौत, 5 लापता: यमुना से बेटे की लाश निकली तो बुजुर्ग पिता फफक पड़े; 4 महीने बाद शादी थी

🔶ट्रंप की चीन को चेतावनी, बोले- ईरान को हथियार भेजने पर ‘बड़ी समस्याएं’ झेलनी पड़ेंगी

🔶यूपी के पीलीभीत में अपराधी की बर्थडे पार्टी में 3 पुलिसकर्मियों को ठुमके लगाना पड़ा महंगा, किए गए सस्पेंड

🔶बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, रंगपुर और कुश्तिया में हिंदुओं के घरों और दुकानों में भारी तोड़फोड़

🔶अटारी बॉर्डर से पंजाब-हरियाणा के रास्ते दिल्ली है आतंकियों की टारगेट, पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से पूछताछ में खुलासा

🔶दिल्ली-NCR में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म? अगले हफ्ते 40°C तक चढ़ेगा पारा, IMD का अलर्ट

🔶कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला

🔶 जापान में खुला करियर एक्सपर्ट्स वाला अनोखा बार, फ्री में मिलती है ड्रिंक और सलाह, विदेशी भी हो गए मुरीद

🔶बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला

🔷संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

🔷PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज, IPL में 10वीं बार हासिल किया 200+ का लक्ष्य; श्रेयस चमके

🔷बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप: नंबर-1 खिलाड़ी को हराकर आयुष शेट्टी फाइनल में पहुंचे

1 लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी’: मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

2 पीएम मोदी ने कहा कि जो गुंडे और सिंडिकेट पहले वामपंथी दल सीपीआईएम के लिए काम करते थे, वे अब टीएमसी का हिस्सा बन चुके हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, ‘कट मनी’ और कमीशनखोरी का जो खेल लेफ्ट ने शुरू किया था, टीएमसी ने उसे और खतरनाक बना दिया है। हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मवेशी तस्करी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

3 बंगाल की जनसभा में अमित शाह की हुंकार: गृह मंत्री ने CM ममता को घेरा, कहा- भाजपा मिटाएगी TMC का सिंडिकेट राज

4 शाह ने कहा कि बंगाल में सीमेंट, बालू या अन्य सामान खरीदने तक के लिए सिंडिकेट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिस्टम लोगों को परेशान कर रहा है। शाह ने जनता से अपील की कि भाजपा को वोट देकर इस व्यवस्था को खत्म करें और पारदर्शी शासन लाएं।

5 सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाई ड्यूटी; 21.5 प्रति लीटर की जगह देंगे पड़ेंगे 55.5 रुपये

6 भारतीय LPG टैंकर ‘जग विक्रम’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया है। अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद होर्मुज पार करने वाला यह पहला भारतीय जहाज है। पर्सियन गल्फ से निकलने वाला यह 9वां जहाज है। भारत में LPG और गैस संकट के बीच यह राहत की खबर है।

7 भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता की कमी, ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाई थी

8 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय से मुलाकात के साथ की। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा और सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही यूएई सरकार के सहयोग की सराहना की।

9 CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम, भारत केवल पूंजी या पॉलिसी के दम पर 10 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी नहीं बन सकता

10 भारत के पहले बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन के लिए टनल बनाने का काम अब अगले चरण में पहुंच गया है। घनसोली के पास सावली में दूसरी टनल बोरिंग मशीन को असेंबल यानी एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

11 इसे जमीन से लगभग 39 मीटर नीचे एक गहरे शाफ्ट में अंजाम दिया जा रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के इंजीनियरों के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन उन्होंने बेहद सटीकता के साथ इस विशालकाय मशीन के पुर्जों को नीचे उतारना शुरू कर दिया है।

12 हावड़ा-कामाख्या रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सफलता के बाद अब रेल मंत्रालय इसे अन्य रूटों पर भी शुरू करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में रेलवे ने अब बेंगलुरु से मुंबई के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ट्रेन के संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसे जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है।

13 महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पुणे के पुरंदर में पायलट की गलती से उनका हेलीकॉप्टर सुरक्षित हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड कर गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा में इस बड़ी चूक को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

14 2027 का चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेगी सपा-कांग्रेस? अखिलेश यादव ने खुद गठबंधन को लेकर क्लियर कर दिया रुख

15 बिहार में सड़क हादसे में 13 की मौत, 32 घायल, मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग; बस ने पिकअप को उड़ाया, सड़क पर बिखरीं लाशें

16 पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

17 IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती चेन्नई, दिल्ली को 23 रन से हराया; सैमसन का शतक, ओवर्टन को 4 विकेट

18 ईरान-अमेरिका के बीच पहले दिन करीब 14 घंटे बातचीत हुई, ईरान सरकार बोली- कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद, वार्ता आगे भी जारी रहेगी

19 अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ‘हम जीते हैं’

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में Giorgia Andriani ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर मचा बज़ सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर