National news: नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंगला एवं डॉ. पूजा सिंगला को ‘हेल्थ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित
National news: नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंगला एवं डॉ. पूजा सिंगला को ‘हेल्थ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित

National news: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ । देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह दैनिक जागरण द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हेल्थ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंगला एवं डॉ. पूजा सिंगला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री कपिल मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के चेयरपर्सन डॉ. नरेंद्र सैनी ने इन सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कुल 41 अन्य प्रतिष्ठित डॉक्टर भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह का महत्व और बढ़ गया।
डॉ. प्रशांत गुप्ता को “कम्युनिटी सेंट्रिक डायग्नोस्टिक लीडरशिप में उत्कृष्टता” (Excellence in Community-Centric Diagnostic Leadership) के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ जांच सेवाएं उपलब्ध कराकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों ने न केवल चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया है, बल्कि आम जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है।
वहीं, डॉ. जितेंद्र सिंगला एवं डॉ. पूजा सिंगला को “क्लिनिकल फिजियोथेरेपी में उत्कृष्टता – 20 वर्षों की सेवा” (Excellence in Clinical Physiotherapy – 20 Years of Service) के लिए सम्मानित किया गया। दोनों ने पिछले दो दशकों में हजारों मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करते हुए फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस कार्यक्रम में यथार्थ अस्पताल, फरीदाबाद, फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम सहित नोएडा एवं गाजियाबाद के अन्य प्रमुख अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति रही। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों के लिए प्रेरणादायक बताया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल डॉक्टरों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं।
यह सम्मान क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में भी ये चिकित्सक समाज सेवा के अपने कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखेंगे।
Back to top button







