HARYANAHOME

Haryana News: बब्बर खालसा के सदस्यों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana News: बब्बर खालसा के सदस्यों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं और बब्बर खालसा के लोगों का पकडा जाना एजेंसियों की बहुत बडी उपलब्धि है।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियांे द्वारा दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा के लोगों को पकडा गया है, जिसके तहत सीसीटीवी की लाईव फीड पाकिस्तान जा रही थी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

प्राईवेट बैंकों के सबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव तथा वित विभाग के तहत जारी निर्देशों के तहत हमारे विभाग कार्यवाही करेगें।

संसद में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, देश के विकास व व्यवस्था में महिलाओं को साथ होना चाहिए।

हरियाणा में एसआईआर किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि हरियाणा में किसी भी प्रकार की कोई भी ज्यादती नहीं की जाती है और किसी भी प्रकार से नाजायज रूप से किसी का नाम नहीं काटा जाएगा और नाजायज किसी का रखा भी नहीं जाएगा।

पाकिस्तान को सीजफायर करवाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि पाकिस्तान भी इस ऐपीसोड का पार्ट था इसलिए पाकिस्तान ने यह भूमिका अदा की है। पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों के प्रमुखों के साथ बैठक भी की थी। हालांकि यह मामला अभी चल रहा है कि कितना सीजफायर हुआ है कितना नहीं।।।।।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।