HARYANA

BJP Hisar News: अंत्योदय के तहत काम करके हमें करना होगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार : डॉ. आशा खेदड़

BJP Hisar News: हिसार। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों का तीसरा कार्यकाल चल रहा है और इस दौरान इन सरकारों में हर नीति अंत्योदय के सिद्धांत को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

BJP Hisar News: हिसार। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों का तीसरा कार्यकाल चल रहा है और इस दौरान इन सरकारों में हर नीति अंत्योदय के सिद्धांत को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

सीताराम यादव भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में ‘संगोष्ठी कार्यक्रम एव आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। पूर्व विधायक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें जनकल्याण की जो नीतियां बनाती है और उनको लागू करती है, उसी तरह पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पात्रों तक उनका लाभ पहुंचाने का कार्य करें ताकि कोई वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत को ध्यान में रखकर कार्य करना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि अंत्योदय के तहत कार्य करके हमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारों का पूरा ध्येय वंचित लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि वह भी समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके।


जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे जिला में मण्डल स्तर पर मनाई गई। पूर्व विधायक के जिला कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व अन्य ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, सतीश सुरलिया, मुनीश ऐलावादी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, कुलदीप डेलू, अजय बेनीवाल, राजकुमार इंदौरा, रामचंद्र गुप्ता, रत्न सैनी, सुरेश धूपवाला, महेन्द्र सिंह पानू, डीएस पानू, पिंकी शर्मा, सुनीता रेड्डू, प्रोमिला पूनिया, सीमा शर्मा, डॉ. दिव्या सेठी, लक्ष्मी देवी व सुदेश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow