
10 April 2026 ka rashifal: 10 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?
🕉卐 0⃣ 1⃣ⒿⒾⓃ 🐑मेष :~ अ, ल, इ👉: शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
🕉卐0⃣2⃣ⒿⒾⓃ🐂वृषभ :~ ब, व, उ👉 : आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
🕉*卐0⃣3⃣ ⒿⒾⓃ💑मिथुन :~ क, छ, 👉: नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ हैं। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर खड़ा होगा। लघु यात्रा की संभावना है।
🕉卐0⃣4⃣ ⒿⒾⓃ🦀कर्क :~ ड, ह👉: गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह हैं।
🕉卐0⃣5⃣ ⒿⒾⓃ🦁सिंह :~ म, ट👉: आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखने की सलाह है। शिरदर्द तथा पेट सम्बंधी शिकायतें रहेंगी।
🕉卐0⃣6⃣ ⒿⒾⓃ👸🏼कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। कोर्ट- कचहरी और नौकरीपेशा वालों से बचें।

🕉卐0⃣7⃣ ⒿⒾⓃ⚖तुला :~ र, त👉 : आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा।
🕉卐0⃣8⃣ ⒿⒾⓃ🦂वृश्चिक :~ न, य👉: आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।
🕉卐0⃣9⃣ ⒿⒾⓃ🏹धनु :~ भ, ध,फ👉 : शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी- धंधा की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा।
🕉卐1⃣0⃣ ⒿⒾⓃ🐏मकर :~ ख, ज👉 :~ नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।
🕉卐1⃣1⃣ⒿⒾⓃ⚱कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
🕉卐1⃣2⃣ⒿⒾⓃ🐠मीन :~ द, च👉: दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा।
Back to top button







