
Haryana News: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, पुन्हाना। भाजपा सरकार किसानों के हितैषी सरकार है। भाजपा राज में किसानों को पूरा मान सम्मान मिल रहा है। उक्त बातें मार्केट कमेटी चेयरमैन पुन्हाना महादेव पटेल(पहलवान) ने पुन्हाना मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान में कहा। इस अवसर पर मंडी क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, किसानों की सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय मंडी में पहुंचकर गेट पास बनवा सकते हैं और अपनी फसल की एंट्री करवा सकते हैं।किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। मंडी में किसानों को पेयजल से लेकर शौचालय आदि सुविधांए दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में गेहूं तथा सरसों की आवक सुचारू रूप से जारी है। आवक के साथ ही फसलों की खरीद की जा रही है। जिसके उपरांत फसलों का उठान भी सुचारू रूप से किया जा रहा है। बेहतरीन तालमेल के साथ फसलों की खरीद की जा रही है।
पुन्हाना मार्केट कमेटी चेयरमैन महादेव पटेल ने कहा पुनहाना अनाज मंडी में हर वक्त किसानों के साथ खड़ा है। किसानों के साथ किसी प्रकार का शोषण नहीं होने देने के साथ ही किसानों के बीच तालमेल बनाकर कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। पुनहाना अनाज मंडी में मार्केट फीस की चोरी रोकने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन महादेव पटेल सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। मार्केट कमेटी पुन्हाना मंडी में फीस की चोरी किसी की कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और फीस की चोरी भी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाने के साथ ही वजन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
चेयरमैन महादेव पटेल ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना कमेटी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुचारु बनाया बनाया जा रहा है। पुनहाना अनाज मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, पेयजल की समुचित व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कमेटी सदस्यों ने बैठक में किसानों की समस्याओं, आढ़तियों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। मार्केट कमेटी चेयरमैनमहादेव पटेल ने कहा कि मंडी का विकास तभी संभव है। जब कमेटी के सभी सदस्य एकजुट होकर किसानो के हित में कार्य करें।

महादेव पटेल काफी लंबे समय से भाजपा पार्टी से जुडे हुए हैं और उनके द्वारा क्षेत्र में पार्टी के लिए मेहनत करने के साथ ही काफी लोगों को पार्टी से जोड़कर क्षेत्र में भाजपा को मजबूत किया गया है। जिसको लेकर पार्टी ने भी उन्हें कमेटी का चेयरमैन बनाकर बड़ी शौगात दी है। इसके साथ ही किसानों से जुडे हुए हैं। जिसको लेकर उन्हें भी भाजपा द्वारा मार्केट कमेटी चेयरमैन बनाया गया है। हमे पूरी उम्मीद है कि मार्केट कमेटी चेयरमैन महादेव पटेल पहलवान सरकार से लेकर किसानों के लिए कड़ी का काम करेंगे।इतना ही नहीं जिस उम्मीद और भरोसे के साथ मुझे पुनहाना मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है वह सरकार और पार्टी की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने काकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर जिले के किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे, वही पुनहाना अनाज मंडी के किसानों की समस्याओं का भी हर समय समाधान कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पुनहाना मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के सभी नेताओं ने जो उन पर उपकार किया है उसके लिए वो हमेशा आभारी रहेंगे और पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।किसानों के बीच तालमेल स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।मंडी क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, किसानों की सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।चेयरमैन महादेव पटेल ने कहा हर वक्त किसानों के साथ खड़ा है। किसानों के साथ किसी प्रकार का शोषण नहीं होने देने के साथ ही व्यापारियों और किसानों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर कृषि मंडी के कामकाज को सुचारू, पारदर्शी और कुशल बनाया जाएगा।किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाने के साथ ही वजन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना भी एक है। लोगों से अपील है कि किसानी करते समय किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर योजना का लाभ जरूर उठाएं।
महादेव पटेल, चेयरमैन, मार्केट कमेटी पुन्हाना
Back to top button







