
Haryana news: हिसार। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तोषावड़ को ओबीसी मोर्चा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व जिला प्रभारी जवाहर सैनी से विचार विमर्श के बाद जिला महामंत्री आशीष जोशी ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि विनोद तोषावड़ पार्टी के वरिष्ठ नेता है और हर कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनकी निष्ठा व मेहनत को देखते हुए उन्हें ओबीसी मोर्चा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उधर, नवनियुक्त ओबीसी कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद तोषावड़ ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनका जन्मदिन भी है और जन्मदिन के मौके पर पार्टी ने उन्हें कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाकर तोहफा दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, जिला प्रभारी जवाहर सैनी एवं जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एव पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता का आभार जताया है।
Back to top button



