HARYANAHOME

Haryana News: किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आशा खेदड़

Haryana News: किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आशा खेदड़

Haryana News: उकलाना मंडी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता है और किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार पूर्णत: गंभीर है। सरकार के निर्देशानुसार मंडियों में समर्थन मूल्य पर सरसों व गेहूं की खरीद की जा रही है।

डॉ. आशा खेदड़ सोमवार को उकलाना मंडी में गेहूं खरीद शुरू करवाने के अवसर पर बातचीत कर रही थी। उन्होेंने कहा कि फसल मंडियों में लाने के बाद उसका उठान व तय समय में भुगतान सरकार की प्राथमिकता है। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसानों के हित सर्वोपरि है और उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत भी की और कहा कि सरकार के निर्देशानुसार फसल खरीद, उठान व भुगतान पर पूरा ध्यान रखा जाए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ मार्केट कमेटी अध्यक्ष इंदर सिंह, अध्यक्ष आनंद जैन, अमर पातड़, ब्लॉक समिति अध्यक्ष रविंद्र मलिक, सुरेवाला सरपंच संदीप कुमार, सचिव सुमन कासनिया, सहायक सचिव अनुज बेनीवाल, प्रधान धर्मपाल घायल, कमेटी सदस्य प्रेम भाटिया व सतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button