HARYANAHOME

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब भरे जाएंगे ग्रुप-डी के सभी रिक्त पद

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब भरे जाएंगे ग्रुप-डी के सभी रिक्त पद

Haryana News: चंडीगढ़, 03 अप्रैल- हरियाणा सरकार ने चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों को छोड़कर बोर्डों, निगमों, वैधानिक निकायों तथा सरकारी नियंत्रण वाली अन्य संस्थाओं में ग्रुप-डी के सभी रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। इन पदों पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से की जाएगी।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों तथा बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखकर अपने-अपने विभागों और संबद्ध संस्थाओं में ग्रुप-डी के रिक्त पदों का विस्तृत विवरण भेजने के निर्देश दिए हैं।

सभी विभागों को कहा गया है कि वे निर्धारित प्रारूप में 10 अप्रैल, 2026 तक आवश्यक जानकारी मुहैया कराएं। मांगी गई जानकारी में स्वीकृत पदों की संख्या, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पद, अनुबंध कर्मचारियों, खास तौर से हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत आने वाले कर्मचारियों द्वारा भरे गए पद तथा शेष रिक्त पदों की कुल संख्या शामिल है।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा तक जानकारी प्राप्त न होने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि संबंधित संस्था में कोई रिक्त पद उपलब्ध नहीं है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।