HARYANAHOME

Haryana News: प्रैस एडवाइजरी कमेटी ने स्पीकर हरविंदर कल्याण का किया अभिनंदन, कर्नाटक दौरे के अनुभव किए साझा

Haryana News: प्रैस एडवाइजरी कमेटी ने स्पीकर हरविंदर कल्याण का किया अभिनंदन, कर्नाटक दौरे के अनुभव किए साझा

Haryana News: चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की प्रैस एडवाइजरी कमेटी 2025/2026 के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हाल ही में संपन्न कर्नाटक स्टडी टूर के अनुभवों और वहां देखी गई व्यवस्थाओं, परंपराओं तथा संसदीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी स्पीकर को दी गई।
स्टडी टूर से लौटने के बाद कमेटी ने कर्नाटक की पारंपरिक शैली में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का अभिनंदन किया और उन्हें माला (हार) भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उस दूरदर्शी पहल के प्रति आभार का प्रतीक था, जिसके तहत हरियाणा विधानसभा की मीडिया और संसदीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अध्ययन दौरा आयोजित किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने स्पीकर को अवगत कराया कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता यू.टी. खादर ने हरियाणा विधानसभा की प्रैस एडवाइजरी कमेटी को अत्यंत आदर, सम्मान और आत्मीयता प्रदान की। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को कर्नाटक विधानसभा की कार्यप्रणाली, ऐतिहासिक भवन निर्माण, स्थापत्य सौंदर्य, परंपरागत दरवाजों की कलात्मक बनावट और संसदीय परंपराओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
धरणी ने कहा कि यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं था, बल्कि हरियाणा विधानसभा की मीडिया, संवाद और संसदीय अध्ययन प्रणाली को और अधिक आधुनिक, प्रभावशाली और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन यात्रा से मिले अनुभव भविष्य में हरियाणा विधानसभा की कार्यशैली और मीडिया समन्वय को और बेहतर बनाने में सहायक होंगे।


इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जनता से जुड़े तथा विधायिका से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्य विधानसभा के माध्यम से ही संचालित होते हैं, इसलिए विधानसभा की कार्यप्रणाली को मजबूत और प्रभावी बनाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा की समितियों की भूमिका बेहद अहम होती है और जो सकारात्मक, गहन तथा सार्थक कार्य समितियों के माध्यम से किया जाता है, वह कई बार सदन की मुख्य कार्यवाही जितना ही महत्वपूर्ण होता है।
“विधानसभा की समितियां वास्तव में मिनी हाउस की तरह काम करती हैं,” उन्होंने कहा।
स्पीकर कल्याण ने आगे कहा कि हरियाणा उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जहां ‘जीरो आवर’ जैसी लोकतांत्रिक और प्रभावशाली संसदीय व्यवस्था को महत्व दिया गया है, जबकि आज भी देश के कई राज्यों में यह व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्बन लोकल बॉडीज़ का देश का पहला बड़ा सम्मेलन हरियाणा में आयोजित किया गया, जो राज्य की संसदीय और प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नाटक स्टडी टूर से प्राप्त अनुभवों और सुझावों से हरियाणा विधानसभा की संस्थागत क्षमता, मीडिया समन्वय और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल