
Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ, पलवल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल अनाज मंडी का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला,मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी,जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ,अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रबी विपणन सत्र 2026-27 के दौरान किसानों की फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित की जाए। गेहूं की फसल की खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी का संकल्प है कि सरकार द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। पहले पलवल अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी लाइनें दिखाई देती थी लेकिन भाजपा सरकार में किसान मंडी पहुंचकर एक मिनट में गेट पास कटवाकर अपनी फसल को बेचता है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के तहत बारिश होने से गेहूं की फसल में नमी की मात्रा और लस्टर एंड लॉस हुआ है। उसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जाएगें। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के बाद किसानों की फसल का समय पर भुगतान किया जाएगा। मंडी में गेहूं की खरीद के बाद उठाने की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
वहीं पहली बार पलवल जिले को हरियाणा सरकार के खेल विभाग की तरफ से 96 खेल नर्सरी देने फैसले को लेकर भी खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह पलवल में खेलों का स्वर्णिम समय है जिसमें अब हर गांव और शहर के बच्चे खेलों में अपना होना तलाशने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा इन खेल नर्सरींयों में अच्छे कोच और अच्छे संसाधन के साथ व्यवस्थित चीज मिलेगी
पलवल में बीते दिन हुए लूट के मामले को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने संज्ञान लिया है। वहीं परिवार के सदस्यों से जाकर उनके निवास पर मुलाकात कर वही पलवल एसपी को फोन करके जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए हैं. वही खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा है कि इस तरह की शातिर हरकत और अपराध करने वाले अपराधियों को पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार करेगी
Back to top button







