HARYANAHOME

Haryana News: योग ब्रेक कार्यक्रम है कर्मचारियों कि संजीवनी: पूनम

Haryana News: योग ब्रेक कार्यक्रम है कर्मचारियों कि संजीवनी: पूनम

Haryana News: आयुष विभाग के Y~break कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने एक साथ किया योग आयुष योग सहायिका पूनम और रविंद्र बिश्नोई ने हिसार के जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ धर्मपाल पुनियां के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सभी कर्मचारियों को लंच ब्रेक के दौरान कुर्सी पर बैठकर की जाने वाली योग क्रियाओं का अभ्यास कराया

योग सहायिका पूनम ने बताया की हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग सहायकों के माध्यम से Y- Break (योगा ब्रेक) के नाम से मुहिम चलाई गई है जिसमें सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर इस कार्यक्रम से जुड़ने के आदेश दिये गए हैं ताकि सभी कर्मचारी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें और अपनी ज़िम्मेदारियों को सौ प्रतिशत ईमानदारी से और समय पर पूर्ण कर सकें।

इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में योग ब्रेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम समापन पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने विशेष रुचि दिखाते हुए प्रतिक्रिया रुप में योग सहायिका पूनम और रविंद्र बिश्नोई से कहा कि इस छोटे से योग कैंप से शरीर काफ़ी हल्का और रिलैक्स महसूस हुआ हम आगे भी आप द्वारा सिखाए गए योग अभ्यास को नियमित करते रहेंगे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार,महेंद्र सिंह,हरीश कुमार,ASI महेंद्र कुमार,हवलदार कुलदीप,हरीश कुमार,सुरेंद्र,संदीप,सर्वर,दीपक और अशोक मौजूद रहे

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button