HARYANAHOME

Haryana News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विज का तंज- राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है

Haryana News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विज का तंज- राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है

Haryana News: चण्डीगढ, 2 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने गत दिवस चण्डीगढ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए बलास्ट की निंदा की और कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है – विज

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है जिसमें वे बस में यमराज के बेस में व्यक्ति से मिलते है और यमराज उन्हें बोलता है कि राहुल गांधी ने उनका काम छीन लिया, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने हास्यस्पद अंदाज में कहा कि ‘‘राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है तथा शायद उन्हीं से प्रेरणा लेकर ये व्यक्ति यमराज बन कर आया होगा’’।

कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है – विज

कांग्रेस की आपसी अंतर कलह रुकने का नाम नहीं ले रही तथा एक बार फिर विधायक शैली चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना चाहते हुए बयान दिया कि आखिर वह किसी के कहने से इस्तीफा क्यों दे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में में श्री विज ने कहा कि ‘‘राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की पोल खुल चुकी है और कांग्रेस धराशाही हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है।

डिजीटल जनगणना से सही डाटा होगा तैयार- विज

देश में कल से डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी शुरुआत हुई है, डिजीटल जनगणना से पूरा डाटा हमारे पास होगा। उन्होंने बताया कि पहले घरों की और उसके बाद लोगों की जनगणना की जाएगी जिससे एक सही डाटा तैयार हो पाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button