
2 April 2026 ki top headlines: 2 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट
🔶राहुल गांधी ने केरल चुनाव में चला इमोशनल कार्ड, बोले- मैं मानद मलयाली हूँ
🔶आखिर घुटनों पर आए ट्रंप: बोले- ईरान डील करे न करे, अमेरिका जल्द खत्म कर देगा जंग !
🔶जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
🔶अमेरिका के लिए नहीं खुलेगा होर्मुज… सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज
🔶कांग्रेस सत्ता में आई तो वह असम में घुसपैठियों की रक्षा के लिए कानून लाएगी: मोदी
🔶अमेरिका-यूरोप रिश्तों में दरार गहरीः ट्रंप बोले- “कागजी शेर है NATO, छोड़ देंगे वन वे स्ट्रीट
🔶बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं: SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे
🔶मोदी बोले- कांग्रेस के राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की: ममता ने कहा- भाजपा हमारा पैसा लूट रही और झूठ बोल रही
🔶चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट: वायरल VIDEO में शख्स ग्रेनेड फेंकते दिखा; खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली
🔶मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में टिश्यू पेपर पर डेंजर लिखा मिला, उड़ान 8 घंटे लेट
🔶वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकेंगी
🔶पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने की CCS की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
🔶Maharashtra: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई
🔶नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 50 साल बाद चांद की ओर फिर बढ़े इंसानी कदम
🔶जनगणना 2027 की शुरुआत, पीएम मोदी ने पूरी की स्व-गणना; पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया
🔶धार भोजशाला के निरीक्षण पर छिड़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
🔶दल बदलने वाले MLA को अब नहीं मिलेगी पेंशन, संशोधन विधेयक पेश
🔶क्या ईरान वॉर से हटने का ट्रंप करेंगे ऐलान? आज राष्ट्र के नाम संबोधन पर पूरी दुनिया की नजर
🔶’अप्रैल फूल बना रहे ट्रंप’, US प्रेसिडेंट के नए राष्ट्रपति वाले दावे को ईरान ने किया खारिज
🔶ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
🔷IPL 2026 : दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, स्टब्स और रिजवी की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

1 पीएम मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता की, पश्चिम एशिया में हालात की समीक्षा, LPG और पेट्रोल-डीजल सहित जरूरी सामानों पर चर्चा की
2 प्रधानमंत्री ने आम लोगों की जरूरतों की उपलब्धता की समीक्षा की और कहा कि इस वैश्विक संकट का असर नागरिकों पर न पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अंत में, प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे इस स्थिति से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं
3 मैंने पूरी की स्व-गणना… जनगणना 2027 के पहले चरण PM मोदी ने दर्ज किया अपने घर का विवरण;
4 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की जनगणना के इतिहास में पहली बार शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजधानी और सात अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुई है। इसमें लोगों को एक विशेष वेब पोर्टल के जरिये अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है।
5 उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरा। अमित शाह ने कहा, जनगणना के पहले चरण के तहत शुरू हो रही मकान सूचीकरण प्रक्रिया में मैंने स्व-गणना फॉर्म भरा। यह प्रक्रिया भारत के विकास को तेज करने और सरकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
6 एक देश, एक चुनाव: हर राज्य का दौरा करेगी संसद की संयुक्त समिति, आम सहमति बनाने की कोशिश
7 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य को सुरक्षित रख सकती है।
8 54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा
9 करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया
10 नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत, शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार
11 इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950, इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी, 18 दिन में दूसरी बार किराया बढ़ा; फ्यूल महंगा होने से एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा
12 महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से 68 लाख खातों को निर्धारित समय सीमा तक e-KYC पूरा न करने के चलते निष्क्रिय कर दिया गया
13 दिल्ली ने लखनऊ को लगातार पांचवां IPL मैच हराया, इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से जीते, रिजवी की फिफ्टी; नटराजन-एनगिडी को 3-3 विकेट
14 हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी पूजा-अर्चना, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है।
15 पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।
16 ट्रम्प बोले- ईरान जंग में जीत मिली, उनकी मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नेवी खत्म, सेना हमारे कंट्रोल में, ऑपरेशन जारी
17 ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया, माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं
Back to top button







