HARYANAHOME

Haryana News: विशेष गिरदावरी करवाकर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का 50 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवाजा तुरंत किसानों को दे सरकारः अभय सिंह चौटाला

Haryana News: विशेष गिरदावरी करवाकर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का 50 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवाजा तुरंत किसानों को दे सरकारः अभय सिंह चौटाला

Haryana News: चंडीगढ़, 1 अप्रैल। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इससे किसानों की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। गैर मौसमी प्राकृतिक आपदा के कारण कई किसानों की फसल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। बड़े दुख की बात है कि प्रदेश का किसान लगातार प्राकृतिक आपदा का शिकार हो रहा है और भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैये के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।

पिछले साल हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण भी खेतों में पानी भर गया था जो कई जगह आज भी खेतों में खड़ा है और सरकार ने उन खेतों में पानी की निकासी के लिए कुछ नहीं किया। जिसके कारण किसान अपनी अगली फसल की बुआई तक नहीं कर पा रहा है। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि अभी तक उन किसानों को सरकार ने मुआवजा तक नहीं दिया है। किसान पहले से ही कर्ज के बोझ के तले दबा हुआ है और अब फसल बर्बाद होने से पूरी तरह टूट गया है। लगातार बढ़ रहे कर्ज के कारण कई किसान आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लेते हैं जो बेहद पीड़ादायक है। हाल ही में हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें साफ कहा गया है कि कपास की खेती करने वाले किसान 15 हजार रूपए प्रति एकड़ घाटे में हैं। हमारी मांग है कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति अपनी नफरत को दरकिनार करे और पिछले मुआवजे समेत अब बर्बाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर कम से कम 50 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजा तुरंत किसानों को देकर राहत प्रदान करे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल