HARYANAHOME

Haryana News: बीजेपी की जातिगत ज़हर घोलने की राजनीति हुई बेनकाब, कोर्ट से सभी आरोपी बरी – अनुराग ढांडा

Haryana News: बीजेपी की जातिगत ज़हर घोलने की राजनीति हुई बेनकाब, कोर्ट से सभी आरोपी बरी - अनुराग ढांडा

Haryana News: बीजेपी की जातिगत ज़हर घोलने की राजनीति हुई बेनकाब, कोर्ट से सभी आरोपी बरी – अनुराग ढांडा

राहुल दादू समेत जाट समाज के कई युवाओं को झूठे मुकदमों में फँसाकर बदनाम किया गया: अनुराग ढांडा

जाट और गैर-जाट में खाई खोदकर वोट बटोरने की कोशिशें अब होगी नाकाम: अनुराग ढांडा

अब ये साफ़ है कि जातिगत हिंसा सरकार प्रायोजित थी – अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा जाट आरक्षण आंदोलन के मामले में राहुल दादू समेत 50 से अधिक लोगों को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ये सच्चाई की जीत हुई है। कोर्ट का यह फैसला साफ बता रहा है कि निर्दोष युवाओं पर लगाए गए मुकदमे बेबुनियाद थे और उन्हें राजनीतिक मकसद से फंसाया गया था।

अनुराग ढांडा ने कहा कि 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन युवाओं को आरोपी बनाया गया, उन्हें समाज के सामने अपराधी की तरह पेश किया गया। उनके परिवारों ने वर्षों तक अपमान और मानसिक पीड़ा झेली। कई घरों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा, कई युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया। आज अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि उन पर लगाए गए आरोप टिकाऊ नहीं थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा में सत्ता की राजनीति के लिए जातिवाद का सहारा लिया। जाट और गैर-जाट समुदाय के बीच अविश्वास की दीवार खड़ी की गई। वोटों के लिए समाज को बांटने की कोशिश की गई। जाट समाज को बदनाम कर पूरे प्रदेश में एक ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह फैसला बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति पर करारा तमाचा है। अगर आरोप झूठे थे तो दस साल तक इन परिवारों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान क्यों झेलना पड़ा? जिन युवाओं पर केस लगाए गए, उनकी बदनामी की भरपाई कौन करेगा?

उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के उन सभी परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस दौरान पीड़ा सही। पार्टी जाति-पात से ऊपर उठकर राजनीति में विश्वास करती है। हमारा स्पष्ट मत है कि हरियाणा की तरक्की तभी संभव है जब जाट, गैर-जाट, किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं – सभी मिलकर आगे बढ़ें।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता अब नफरत और जातिवाद की राजनीति को समझ चुकी है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता विकास, शिक्षा, रोजगार और पारदर्शिता की राजनीति को चुनेगी, न कि समाज को बांटने वाली ताकतों को।

उन्होंने ने मांग की है कि जिन निर्दोष लोगों को वर्षों तक झूठे मुकदमों में उलझाया गया, उन्हें न्याय और सम्मान मिले तथा इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा हो ताकि भविष्य में किसी भी समुदाय को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना न बनाया जा

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब समझ चुकी है कि सत्ता के लिए समाज को बांटने वाली राजनीति राज्य को कमजोर करती है। अब समय है एकता, सम्मान और विकास की राजनीति का। आम आदमी पार्टी हरियाणा में भाईचारे और समान अधिकार की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल