
28 February 2026 Ki top headlines: 28 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में
1. MCX: चांदी में देर रात अचानक तूफानी तेजी, ईरान पर अमेरिकी अटैक की आशंका से एक झटके में 15,500 महंगी होकर ₹2,75,249 पर पहुंची।
2. आसमान में चलता-फिरता दफ्तर’ है PM Modi के विदेश दौरों वाला Air India One प्लेन, सुरक्षा के लिहाज से ट्रंप के विमान को देता टक्कर, कीमत लगभग 8400 करोड़ रुपए, बिना रूके 13,500 किमी की रेंज, 900 किमी/घंटा की स्पीड।
3. SIR: आज फाईनल वोटर लिस्ट, वेबसाईट eci.gov.in, ceowestbengal.wb.gov.in एवं Ecinet एप पर नाम-epic नम्बर डालकर कर सकेंगे चेक।
4. संभावित कानून-व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता जारी, SAP, SSF, RAF, IR, विशेष IR, STRA, EFR, नारायणी, गोर्खा, जंगलमहल बटालियन एवं SDRF को निर्देश, DIG (AP), IGP (AP), ADG (AP) सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी गई जानकारी।
5. 46 हजार रुपये तक वेतनभोगी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 7,400 रुपये ‘एड-हॉक’ बोनस, ममता सरकार की घोषणा, गत बार से 2000 रुपये है ज्यादा।
6. सीमा सुरक्षा के लिए केन्द्र को 105 एकड़ जमीन देगी ममता सरकार, लगेंगे कंटीले तार, बनेगा BSF का बॉर्डर आउटपोस्ट।
7. TMC से सस्पेण्डेड MLA हुमायूं कबीर को मिलेगी केन्द्रीय सुरक्षा, हाईकोर्ट के निर्देश पर गृह मंत्रालय को किया था आवेदन, मिली मंजूरी।
8. कांग्रेस शासित बेंगलुरू में बांग्लादेशी के संदेह में गिरफ्तार काकद्वीप निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के 6 लोग अभिषेक बनर्जी के प्रयास से रिहा, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप।
9. एकता में शक्ति! कल से पूरे राज्य में BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ के लिए एक साथ पत्रकारों से रुबरु हुए शमिक भट्टाचार्य, सुकान्त मजूमदार एवं शुभेन्दू अधिकारी।
10. पोस्ता गुड्स ट्रासंपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिशनः होली उत्सव आज शाम 6 बजे से श्री दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय, पोस्ता, कोलकाता में।
11. यूपीः सिपाही से पिस्टल लूटने वाला पवन बंसल उर्फ कल्लू एनकाउंटर में ढेर, आगरा में मुठभेड़; 2 सिपाही घायल।
12. पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे की बैठक में नहीं आने पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव IAS एम देवेंद्र सिंह सस्पेंड।
13. राजस्थान में गाय चराने पर हर महीने 10 हजार रुपये देगी सरकार, हर गांव में नियुक्त होगा एक ग्वाला।
14. दिल्ली में 11 IPS अफसरों का तबादला; 8 अधिकारी हुए इधर-उधर।
15. ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार: हमने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था।
16. अमेरिका-ईरान तनाव: भारत समेत कई देशों की अपने नागरिकों को चेतावनी, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा।
17. बदल सकता IPL का शेड्यूल, 26 की जगह 28 मार्च को पहला मैच संभव, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव कारण।

🔸 राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान
🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य मे मौसम स्थिर, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31 और रात को 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.8, राजसमंद@30.8
🔸 सीएम भजनलाल की घोषणा, उदयपुर के बछार में जीएसएस, भुवाणा में एईन ऑफिस खुलेगा, थूर में एनिकट निर्माण होगा, मावली में बनेगा स्टेडियम
🔸 ढूंढ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नवविवाहित दंपती को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल, गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र की घटना
🔸 पीएम मोदी का आज राजस्थान और गुजरात दौरा, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सानंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे शुभारंभ
🔸 आज अजित पवार प्लेन क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट पेश करेगी सरकार
🔸 40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटीं डबल डेकर बस, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
🔸 दिल्ली शराब घोटाला: ‘मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है’, बरी होने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
🔸 तीसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही, ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत
🔸 अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, उदयपुर – अहमदाबाद हाइवे (एनएच 48) पर खेरवाड़ा के बंजारिया क्षेत्र की घटना
🔸 अमेरिका ने किया पाक के अफगानिस्तान पर हमले का समर्थन, लड़ाई खत्म करने के लिए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बातचीत की इच्छा जताई
🔸 राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी का निधन: बाथरूम में गिरकर बेहोश होने के बाद SMS हॉस्पिटल में किया था एडमिट, अलवर में आज होगा अंतिम संस्कार
🔸 अजब गजब न्यूज़: यूपी के टूंडला के चुल्हावली गांव में होली पर गुलाल कम, पिटाई होती है ज्यादा, “पैनामार होली” में महिलाएं नई साड़ी पहनकर मैदान में हैं उतरती, पुरुष भी उतरते है पहनकर नए वस्त्र, लकड़ी और चमड़े से बना ‘पैना’ आम दिनों में आता है बैलों को हांकने के काम, पर होली पर यह बन जाता है महिलाओं के हाथों में आदमियों को पीटने का अस्त्र, जो पुरुष सह ले सबसे ज्यादा मार, वो बनता है स्टार, जो महिला सबसे तगड़ा चलाए पैना, वही घोषित होती बाहुबली ऑफ महिला सेना, गांव वालों का है कहना “यहां मार में भी है प्यार”, पुरुषों का कहना “कम से कम यहां पिटाई पर मिलती है ताली, घर पर तो सिर्फ पिटाई के साथ मिलती है गाली
🔸 उदयपुर में यूडी-टैक्स जमा नहीं कराने पर 3 संपतियां सीज, नगर निगम की कार्रवाई, एक मकान मालिक ने हाथों-हाथ जमा कराए 2 लाख रुपए
🔹 टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया, पाक की सेमी फाइनल की उम्मीद कायम, आज श्रीलंका से पाक की भिड़ंत



