
28 February 2026 ka Rashifal: 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष :~ अ, ल, इ👉: लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी । सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। लेकिन मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजीनिवेश करने से पहले सोच लीजिएगा।
वृषभ :~ ब, व, उ: व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आप के कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है।
मिथुन :~ क, छ, 👉: प्रतिस्पर्धीयों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएँगे। आप के कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है।
कर्क :~ ड, ह👉: अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह है। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी।उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार आप के मन को दुःख देगा।
सिंह :~ म, ट👉: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याहन के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी।
कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिकरुप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला :~ र, त👉 : विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाल दीजिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याहन के बाद कार्य- सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी।
वृश्चिक :~ न, य👉: स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।
धनु :~ भ, ध,फ👉 : परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतिएगा।
मकर :~ ख, ज👉 : आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं।
कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न कीजिएगा। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याहन के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में अनुकूलता रहेगी।
मीन :~ द, च👉: धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा । किसी के भी कार्य में विध्न न डालिएगा। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह हैं। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा।







