HARYANAHOME

Haryana News: भाजपा शासन में धान घोटाला हरियाणा के किसानों पर डाका : आदित्य सुरजेवाला

Haryana News: भाजपा शासन में धान घोटाला हरियाणा के किसानों पर डाका : आदित्य सुरजेवाला

Haryana News: भाजपा शासन में धान घोटाला हरियाणा के किसानों पर डाका : आदित्य सुरजेवाला

कहा : भाजपा द्वारा मंडियों में नकली गेट पास बनाकर और फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों से हरियाणा की मंडियों में लाकर एमएसपी पर खरीदा जा रहा

विधानसभा बजट सत्र में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने धान घोटाले को लेकर सरकार को घेरा

आदित्य सुरजेवाला ने की धान घोटाले की सीबीआई जांच की माँग

चंडीगढ़, 27 फरवरी 2026
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन विपक्ष की तरफ़ से कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने धान खरीद घोटाले (पैडी स्कैम) को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने अपने अभिभाषण में सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज हरियाणा के किसानों का हक मारा जा रहा है। यह धान घोटाला कोई छोटी-मोटी अनियमितता नहीं, बल्कि उच्च स्तर का राजनीतिक संरक्षण वाला बड़ा घोटाला है।

सुरजेवाला ने घोटाले की जड़ को इलीगल बॉर्डर क्रॉसिंग बताते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ता धान अवैध रूप से हरियाणा लाया जा रहा है। नकली गेट पास बनाकर और फर्जी तरीके से इसे हरियाणा की मंडियों में लाकर एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इससे स्थानीय किसानों की फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा और उनकी मेहनत पर डाका डाला जा रहा है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सदन में सरकार से सवाल करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर बाहर से धान आने और गेट पास जारी होने की अनुमति किसने दी? यह बिना राजनीतिक मिलीभगत के संभव नहीं। हजारों टन अवैध धान पर कितना कमीशन लिया गया? किसानों को उनका हक क्यों नहीं मिल रहा?

आदित्य सुरजेवाला ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन सरकार ने आंखें मूंद लीं।

आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से मांग की कि सरकार स्पष्ट करे – क्या जांच होगी? क्या सीबीआई या एसआईटी जांच होगी? या फिर दोषियों को बचाने की कोशिश जारी रहेगी?
उन्होंने इसे किसानों के खिलाफ घोटाला करार देते हुए कहा कि सरकार एमएसपी की गारंटी देती है, लेकिन बाहर का धान लाकर स्थानीय किसान को चोट पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस धान घोटाले जवाब देने की बजाय अपनी चुप्पी साध ली।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल