HARYANAHOME

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य हाल जाना स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने, मंत्री ने शॉल भेंटकर स्वागत सत्कार किया

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य हाल जाना स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने, मंत्री ने शॉल भेंटकर स्वागत सत्कार किया

Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य हाल जाना स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने, मंत्री ने शॉल भेंटकर स्वागत सत्कार किया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए उनके आवास पर जुटे प्रशंसक, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

चंडीगढ़, 26 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के आवास पर आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज, उनके भाई राजिंद्र विज व दामाद अतुल महेंद्रू ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का यहां पहुंचने पर सम्मानपूर्वक उन्हें शॉल भेंटकर स्वागत सत्कार किया।

श्री विज का हालचाल जानने के लिए प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी लोग प्रतिदिन उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। दिनभर उन्हें मिलने वालों का तांता लगा रहा।

आज बार एसोसिएशन अम्बाला से पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर, पुनीत सरपाल, ललित शर्मा, विजय सहित बड़ी संख्या में वकीलों ने पहुंच उनका हालचाल जाना और मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

इसी प्रकार, नगर परिषद अम्बाला सदर की अध्यक्ष स्वर्ण कौर के साथ पार्षद रेणु चौहान, पार्षद भोली बिंद्रा, पार्षद रितु शर्मा, पार्षद प्रियंका, पार्षद नीतू, पार्षद शशि लोगिंया, पार्षद रीना, विद्युत बोर्ड की निदेशक आरती सहगल व अन्य ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना।

वहीं, इंडस्ट्री एसोसिएशन से सुभाष धीमान, अनिल बहल सहित अन्य उद्योगपतियों ने हालचाल जाना जबकि सदर बाजार से अशोक जैन, संजीव बिंदल सहित कई दुकानदारों के अलावा जीएमएन कालेज के प्रिसिंपल डा. रितेश दत्त, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह चौहान, ग्रामीण महिला मोर्चा से प्रधान साधना, रेणु भामर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button