
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
काईम ब्रांच पलवल ने ट्रक चालक से हथियार के नोक पर हुई ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी पर कसा शिकंजा।
पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल श्री मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में काईम ब्रांच पलवल ने ट्रक चालक से हथियार के नोक पर हुई ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
डीएसपी पलवल ने वारदात के बारे में बताया कि दिनांक 26.01.2026 को गांव अनौना जिला बुलन्दशहर यू०पी० निवासी हरेन्द्र ट्रक चालक ने थाना चांदहट पुलिस को अपनी दी शिकायत में बताया कि दिनांक 30.12.2025 को समय करीब 2.30 पी०एम० को वह अपनी गाडी कैंटर में गैस के खाली सिलेंडर लेकर नोएडा से बिलासपुर गुरूग्राम जा रहा था। रास्ते में KGP रोड पर अमरपुर फलाई ओवर पर पहुंचा तो टायलेट के लिए रूका इसी दौरान दो अज्ञात लडके जिनके हाथ में देशी तंमचा था पास आये और हथियार के बल पर उसका मोबाईल रैडमी वा 5000 रूप्ये लूट लिए इसके अलावा फोनपे का पासवर्ड पूछकर 3200 रूप्ये अपने अकाउंट में डाल फरार हो गये। चांदहट थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस एक्शन-
इस मामले में काईम ब्राच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार की टीम ने इंटेलीजेंस वा मुखबर तंत्र की सहायता से कार्य करते हुये दिनांक 24.02.2026 को वारदात में शामिल एक आरोपी को हथीन मोड से धर दबोचा। जिसकी TIP प्रक्रिया के चलते नाम उजागर संभव नहीं है।
अपराधिक रिकार्ड-
जांच में अभी तक आरोपी के खिलाफ यह पहला मामला पंजीकृत होना मिला है।
बरामदगी-
आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर लूटे गये 2500 रूप्ये व मोबाईल रैडमी बरामद किया गया है।
डीएसपी पलवल ने कहा कि आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा। वारदात से जुड़े किसी को बख्शा नहीं जाएगा।







