HARYANA

Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में लगाए गए दो स्वास्थ्य जांच शिविरों का किया अवलोकन 

Anil Vij: चंडीगढ़, 22 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोगों को लाभ मिल रहा है। इन शिविरों में विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। 

Anil Vij: चंडीगढ़, 22 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोगों को लाभ मिल रहा है। इन शिविरों में विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।
ऊर्जा मंत्री ने आज प्रात: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अंबाला छावनी के बीडी फ्लोर के निकट हरी नगर सिंह सभा गुरूद्वारा में भाजपा द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन किया और इससे पहले ईएसआई हेल्थ केयर, श्रम विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में आयोजित किए गए दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिन से लेकर 2 अक्तूबर लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के जन्मदिन तक देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत पेड़ लगाने का, स्वच्छता के तहत सफाई व्यवस्था, रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज अम्बाला छावनी में दो जगहों पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया है जिसमें नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी व बीडी फ्लोर मील के निकट हरीनगर सिंह सभा गुरूद्वारा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में चार मंडल है, जिनमें सभी अपने-अपने कार्यक्रम आयोजित कर रहें हैं। महेश नगर मंडल के तहत हरि नगर स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया हैं। यहां पर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ-साथ मुलाना मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। यहां पर ईसीजी, लंग्स के टेस्ट के साथ-साथ सभी प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहें है तथा परामर्श के साथ-साथ दवाईयां भी निशुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान जो गम्भीर बीमारी के मरीज पाए जा रहे है, उन्हें रेगुलर ट्रीटमेंट के लिए अम्बाला छावनी नागरिक अस्पताल में रैफर किया जा रहा हैं। काफी संख्या में लोग स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा रहे हैं।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नागरिक अस्पताल में ईएसआई हेल्थ केयर, श्रम विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए शिविर का अवलोकन किया व मरीजों से बातचीत की।  शिविर में आसपास क्षेत्रों से सैकड़ों श्रमिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
वहीं हरि नगर सिंह सभा गुरूद्वारा में पहुंचने पर स्थानीय गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल व पीएमओ डॉ पूजा के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का दोनों जगहों पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल, डॉ. पूजा, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, बिजेन्द्र चौहान, हर्ष बिंद्रा, पुनीत सरपाल, आरती सहगल, सुरेंद्र बिन्द्रा, श्याम सुन्दर अरोड़ा, रमन छतवाल, सुदर्शन सिंह सहगल, वरिंद्र सिंह, विजय कुमार व अन्य मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल