
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। माननीय अदालत से जारी NBW एवं कंडीशनल वारंट आरोपी/व्यक्ति पलवल पुलिस के निशाने पर- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल
ऐसे आरोपियों/व्यक्तियों पर स्पेशल वारंट सेल की दो टीमे लगातार कस रही है नकेल – वरुण सिंगला,पुलिस अधीक्षक पलवल।
स्पेशल वारंट सेल टीमों ने जारी वर्ष में करीब 2 माह की अवधि में 436 ऐसे व्यक्तियों/आरोपियों को दबोचा- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल।
स्पेशल वारंट सेल प्रभारी निरीक्षक मलखान सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस जहां विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसने में सफल साबित हो रही है वही अब माननीय अदालत से जारी NBW( नॉन बेलेबल वारंट) एवं कंडीशनल वारंट आरोपियों/व्यक्तियों पर भी नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक पलवल के निर्देशन में 28 सितंबर 2025 से विशेष एक्शन प्लान तैयार किया गया है जिसके तहत स्पेशल वारंट सेल की दो टीमों का गठन किया गया है जो निरंतर ऐसे व्यक्तियों/आरोपियों को दबोचने का कार्य कर रही है और सैकड़ो ऐसे व्यक्तियों को नियम अनुसार गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया जा चुका है। इस वर्ष अब तक करीब 2 माह की अवधि के अंदर ही 436 ऐसे व्यक्तियों को नियम अनुसार गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह विशेष एक्शन प्लान पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि माननीय अदालत से जारी NBW( नॉन बेलेबल वारंट) एवं कंडीशनल वारंट आरोपी/व्यक्ति माननीय अदालत में समय पर नहीं पहुंचता है जिस कारण न्यायिक प्रक्रिया में रुकावट तथा पीड़ित को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी होती है। इसी को ध्यान रखते हुए यह विशेष एक्शन प्लान तैयार किया गया है जिसके सार्थक परिणाम भी मिल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वारंट अरेस्ट टीम का सख्त रवैया देख कर माननीय अदालत से जिन व्यक्तियों के NBW या कंडीशनल वारंट जारी हुए हैं उनमें दहशत का माहौल है और पुलिस दावारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण करने लगे हैं। ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने के लिए आधुनिक संसाधनों एवम् गुप्त सूत्रों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा जिन आरोपियों के बेलएबल वारंट जारी किए गए हैं उनकी हाजिरी कोर्ट में निश्चित मानी जा रही है। उन्होंने कड़े एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे आरोपियों/व्यक्तियों के खिलाफ जिला पुलिस की सख्ती निरंतर बरकरार रहेगी।







