HARYANAHOME

Palwal News: के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल ने आई आई टी जेईई मेन में सर्वाधिक चयन देकर पलवल जिले में किया टॉप

Palwal News: के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल ने आई आई टी जेईई मेन में सर्वाधिक चयन देकर पलवल जिले में किया टॉप

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल के 112 छात्रों ने आई आई टी-जेईई मेन की परीक्षा पास की है तथा स्कूल के 2 छात्रों ने आई आई टी-जेईई मेन (2025-26) जनवरी सत्र की परीक्षा में 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 24 छात्रों ने 95 परसेंटाइल से अधिक और 62 छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।


इन छात्रों में स्कूल के छात्र सार्थक गोयल ने कुल 99.56 परसेंटाइल लेकर स्कूल को टॉप किया है। दिव्यांश सिंगला ने 99.18 परसेंटाइल, कीर्तिका ने 98.74 परसेंटाइल, काव्य त्रिपाठी ने 98.63 परसेंटाइल, नकुल सोरौत ने 98.56 परसेंटाइल, भव्य बंसल ने 98.55 परसेंटाइल, अक्ष दीक्षित ने 98.48 परसेंटाइल, हर्ष वार्ष्णेय ने 98.41 परसेंटाइल, कृष्ण ने 98.39 परसेंटाइल, कृष्णा ने 97.93 परसेंटाइल, सक्षम गर्ग ने 97.86 परसेंटाइल, नैतिक दीक्षित ने 97.72 परसेंटाइल, तेजस्व दीक्षित ने 97.66 परसेंटाइल, रिशिका मान ने 97.40 परसेंटाइल, चारुल कुमारी ने 97.30 परसेंटाइल, हितिषा आर्या ने 97.07 परसेंटाइल, युग सिंगला ने 96.92 परसेंटाइल, आयुष ने 96.64 परसेंटाइल, नमन ने 96.23 परसेंटाइल, प्रांजल ने 96.00 परसेंटाइल, वरदान बिंदल ने 95.40 परसेंटाइल, अनमोल ने 95.23 परसेंटाइल, शिवम् सोरौत ने 95.22 परसेंटाइल, मोहित बेनीवाल ने 95.16 परसेंटाइल लेकर  जिला पलवल में सर्वाधिक चयन देकर पूरे देश में लोहा मनवाया है।

के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल पलवल के छात्रों ने विगत कई वर्षों से लगातार जिले से सर्वाधिक जेईई मैन, जेईई एडवांस, आरएमओ, केवीपीवाई आदि परीक्षाओं में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर राम नारायण भारद्वाज, डायरेक्टर अनिल भारद्वाज, प्रधानाचार्या श्रीमति पारुल भारद्वाज, मेथ डिपार्टमेन्ट के हेड रविकांत, फिजिक्स के हेड मनीष, कैमिस्ट्रि के हेड गौरव मित्तल एवं अभिषेक आनंद ने इस उपलब्धि पर विद्याधाम टीम के सभी अध्यापकों, अभिभावकों व छात्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी|

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल