ASTROLOGY

Aaj Ka Rashifal 10 September: कर्क-सिंह को सेहत की चिंता, मीन को प्रेम में तनाव, जानें आज का राशिफल

Today Horoscope in Hindi (Planetary Position Today): गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। बुधवार का दिन कई राशियों को आर्थिक उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव से गुजार सकता है।

Today Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal 10 September: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आया है। मेष राशि वाले अनावश्यक खर्च और अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति विवाद और कोर्ट-कचहरी से सावधान रहना चाहिए। मिथुन राशि वालों को यात्रा टालनी चाहिए और अपमान से बचना चाहिए। कर्क राशि के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। सिंह राशि वालों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य और बड़े विवाद से बचने की चेतावनी है। कन्या राशि में डिस्टर्बिंग फेस रहेगा। तुला राशि को शत्रुओं से डिस्टर्बेंस लेकिन लाभ बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को प्रेम और संतान को लेकर चिंता होगी। धनु राशि को घर में कलह और मां के स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। मकर राशि वालों को व्यापार और गले से जुड़ी समस्या परेशान करेगी। कुंभ राशि को धन हानि से बचना होगा। मीन राशि के जातकों को बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों पर ध्यान देना चाहिए।

♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)

औषधियों पर खर्च अधिक होगा। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय परेशान कर सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी ठीक रहेगा।
👉 उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। कोर्ट-कचहरी में नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा।
👉 उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

यात्रा का प्लान न बनाएं। कष्टदायक हो सकता है। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम और संतान साथ देंगे। व्यापार सामान्य रहेगा।
👉 उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। रिस्क न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा।
👉 उपाय: नीली वस्तु का दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।

♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में जोखिम न लें। प्रेमी-प्रेमिका विवाद से बचें। मुलाकात होने पर बड़ी नोकझोंक हो सकती है। मध्यम समय है।
👉 उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

डिस्टर्बिंग फेस है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान ठीक रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है।
👉 उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)

शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान बढ़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम और संतान अच्छे रहेंगे। व्यापार ठीक रहेगा।
👉 उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

संतान को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम में दिक्कतें आएंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में असमंजस में रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
👉 उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

गृह कलह के संकेत हैं। वाहन-भवन की खरीदारी अटक सकती है। रक्तचाप ऊपर-नीचे रहेगा। मां के स्वास्थ्य की चिंता होगी। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
👉 उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

व्यापारिक स्थिति प्रभावित रहेगी। नाक, कान, गला संबंधी समस्या हो सकती है। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य की चिंता होगी। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा।
👉 उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

धन हानि का खतरा है। किसी को पैसे उधार न दें। निवेश से बचें। जुबान पर काबू रखें। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा।
👉 उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

बच्चों की सेहत कमजोर रह सकती है। प्रेम में तनाव और दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
👉 उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow