HOMENATIONAL

17 February 2026 ki top headlines: 17 फरवरी 2026 मंगलवार, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

17 February 2026 ki top headlines: 17 फरवरी 2026 मंगलवार, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

17 February 2026 ki top headlines: 17 फरवरी 2026 मंगलवार, सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

1 पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, आज PM मोदी से होगी मुलाकात, दिल्ली में AI समिट में लेंगे हिस्सा

2 भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की डील आज, भारत को 114 राफेल मिलेंगे; मुबंई में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे पीएम मोदी

3 बांग्लादेश में आज तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से शामिल होंगे ओम बिरला

4 बांग्लादेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। लंबे समय तक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत खालिदा जिया के विचारों के इर्द-गिर्द घूमते रहे बांग्लादेश को 35 साल बाद एक नया प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रूप में मिलने जा रहा है।

5 जम्मू-कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोले गए, पहलगाम हमले के बाद से बंद थे; पिछले साल सितंबर में भी 7 खुल चुके

6 सुप्रीम कोर्ट बोला-शादी से पहले फिजिकल रिलेशन समझ से परे, जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी; किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए

7 ’95 चुनाव हारने का रिकॉर्ड, कांग्रेसी भी नहीं मानते नेता’; राहुल गांधी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

8 चुनाव से पहले सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटा भाजपा नेतृत्व, विरोध में कई नेता

9 सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जिसमें 15,649 केंद्रों पर 43 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

10 साल 2026 का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 12:31 बजे शुरू होगा। यह दुर्लभ खगोलीय घटना दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगी, जबकि भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे होने के कारण इसके दर्शन संभव नहीं होंगे

11 अमेरिकी कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के दस्तावेजों के सामने आने के बाद से ही दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। कई दिग्गज हस्तियों से लेकर वैश्विक नेताओं के एपस्टीन के साथ संबंध सामने आए हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी जुड़ा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले में खुद को क्लीन चिट दे दी है

12 एयर फोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे एपस्टीन मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।

13 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के बीच उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इसी बीच दक्षिण के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा

14 सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2% घटकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। निवेशकों की मुनाफावसूली और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी ने बाजार को प्रभावित किया।

15 हार देख मैदान से भागा ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी! बीच मैच में ही छोड़ा स्टेडियम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

16 भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार, पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर करने की मांग

17 ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर, लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा; निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया

● अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है और उनका एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है

● कर्नाटक के हंपी गैंगरेप-मर्डर केस में कोर्ट ने मल्लेश उर्फ हांडीमल्ला, साई और शरणप्पा को फांसी की सजा सुनाई, मार्च 2025 में लूटपाट के बाद महिलाओं से दुष्कर्म और एक पुरुष पर्यटक की हत्या को अदालत ने “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” माना

● रॉयटर्स के अनुसार भारत ने इस महीने तीन तेल टैंकर जब्त किए हैं जिन पर अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल के परिवहन के आरोप में प्रतिबंध लगाया था

● मेरठ में पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक नाज़िया उर्फ सबा मसूद और उनकी बेटी को गिरफ्तार किया, आरोप है कि वे करीब 30 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रही थीं, फर्जी आधार और वोटर आईडी बरामद, मामला दर्ज कर जांच जारी

● 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के चलते झुंझनू के रानी सती मंदिर के पट सुबह 6 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे, शयन आरती के लिए रात 9 से 9 बजकर 45 मिनट तक खुलेंगे

● गोवा में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं पर सरकार विचार कर रही है, मंत्री ने संकेत दिए

● केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे, शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात की

● इंडिगो ने ईरान के त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 मार्च तक रद्द कीं

● पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत फिर बिगड़ी, मोगा रैली के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया

● केरल में एक स्कूल प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल परिसर में ही पिटाई की, मामला सामने आने के बाद जांच शुरू

● बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक देश छोड़कर चले गए, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं

● नई फाइल्स में खुलासा हुआ है कि एक भारतीय लड़की भी यौन अपराधी एपस्टीन का शिकार हुई थी

● मशहूर इजरायली सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता डाना ईडन एथेंस के एक होटल में मृत पाई गईं

● भारत से हार के बाद पाकिस्तान टीम में बदलाव के संकेत, बाबर आजम पांच रन बनाकर आउट हुए थे, पीसीबी चीफ नाराज होकर स्टेडियम से चले गए थे

1. 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण: झुंझनू राणी सती मन्दिर के पट सुबह 6.15 से रात्रि 9 बजे तक रहेंगे बंद, शयन आरती के लिए रात्रि 9 से 9.45 बजे तक खुलेंगे।

2. गोवा में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लग सकता बैन, मंत्री बोले- सरकार प्रतिबंध की संभावनाओं पर कर रही विचार।

3. युवा साथी प्रकल्प में दो दिनों में ही आये 14,64,812 आवेदन, कोलकाता में 15,780, हावड़ा में 32,042 तथा हुगली में 36,541; दो लाख से ज्यादा लक्खीर भण्डार सहित अन्य प्रकल्पों की मदद के लिए फॉर्म जमा।

4. SIR: 50 हजार नये लोग अयोग्य घोषित, वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों की संख्या 65 लाख पार: EC सूत्र।

5. गोलपार्क काण्डः पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ के 7 आरोपियों की पुनः गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस ने लिया हिफाजत में।

6. प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी की पति ने रास्ते में ही करवाई युवक से शादी, घटना पूर्व मेदिनीपुर के काँथी की।

7. मालदा: एक नर्सिंग होम प्रबंधन नजीरूल शेख तथा उनकी बहन पर नौकरी देने के नाम पर 4500 लोगों से हजार-हजार रुपये लेकर हड़पने का आरोप, पुलिस ने नहीं सुनी तो DM की शरण में प्रताड़ित।

8. पूर्व वर्धमानः नशे में दामाद ने किया ममेरी सास का यौन उत्पीड़न, 45 वर्षीय महिला की शिकायत पर रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार।

9. बुधवार को अमित शाह का एक दिवसीय बंगाल सफर, पहले ही दिल्ली पहुंच शुभेन्दू अधिकारी ने की मुलाकात।

10. ईरान के त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 मार्च तक रद्द।

11. पंजाब CM मान की फिर बिगड़ी तबीयत: फोर्टिस में भर्ती, गए थे मोगा रैली में।

12. हरियाणाः SDM को झुनझुना थमाने मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस पर FIR, कैथल में बोले थे- पकड़ो और बजाते रहो।

13. शर्मनाक! सजा के नाम पर छात्राओं से अश्लीलता करता था केरल का प्रिंसिपल; अभिभावकों ने स्कूल में ही की जमकर धुनाई।

14. बांग्लादेश में खेल शुरू… देश छोड़कर गए मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक, लगे हैं करप्शन के आरोप।

15. भारतीय लड़की भी यौन अपराधी एपस्टीन का हुई थी शिकार, नई फाइल्स में खुलासा।

16. नहीं रहीं मशहूर इजरायली सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता डाना ईडन, एथेंस के होटल में मिलीं मृत।

17. भारत से हार के बाद बाबर-शाहीन हो सकते बाहरः 5 रन ही बना सके थे बाबर; नाराज PCB चीफ ने छोड़ दिया था स्टेडियम।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल