HARYANA

Inld News: सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों का कर्जा माफ करे ताकि किसान आर्थिक हानि से उभर सकें: अभय सिंह चौटाला

Inld News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में बाढ़ आपदा पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो घोषणा की वह किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है।

Inld News: सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों का कर्जा माफ करे ताकि किसान आर्थिक हानि से उभर सकें: चौ. अभय सिंह चौटाला

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो घोषणा की वह किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है

चंडीगढ़, 9 सितंबर। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में बाढ़ आपदा पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो घोषणा की वह किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। मृत्यु पर 4 लाख रूपए की बजाय उसके परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी और 50 लाख रूपए, फसल हानि पर 7000 रूपए की बजाय कम से कम 50 हजार रूपए, दुधारू पशु की हानि पर कम से कम 1.50 लाख रूपए, क्षतिग्रस्त मकान के लिए कम से कम 5 लाख रूपए दिए जाएं। सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों का कर्जा माफ करे ताकि आर्थिक हानि से उभर सकें। साथ ही अगली फसल बीजने के लिए किसानों को मुफ्त बीज, खाद और दवाइयां सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएं।


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले कई दिनों से हुई भारी बारिश से जलभराव के कारण आधे से ज्यादा हरियाणा के किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कई सालों से लगातार हर साल किसानों की फसलें भारी बारिश, ओलावृष्टि व अन्य कारणों से बर्बाद हो रही हैं जिसके कारण अब किसान आर्थिक रूप से भी पूरी तरह से टूट चुका है। किसानों को चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। बीजेपी सरकार ने अन्नदाता को कितना बेबस और लाचार बना दिया है कि उसे बर्बाद हुई फसलों का सरकार मुआवजा नहीं दे रही है, बीमा कंपनियां किसानों को खराब फसल का पैसा नहीं दे रही हैं, समय पर खाद नहीं मिलता अगर मिलता है तो ब्लैक में महंगा खरीदना पड़ता है, खाद के साथ किसानों को गैर जरूरी तरल यूरिया व अन्य सामान खरीदने पर मजबूर किया जाता है, अगर किस्मत से फसल अच्छी हो जाती है तो सरकारी तंत्र मिलीभगत करके किसानों को मंडियों में लूटता है, सरकारी संरक्षण में किसानों को सरेआम नकली खाद बीज बेचा जाता है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow