
15 February 2026 ka rashifal: 15 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?
मेष :~ अ, ल, इ👉: आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएँगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएँगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।
वृषभ :~ ब, व, उ: आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएँगे। धन का व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन सानुकूल है,
मिथुन :~ क, छ, 👉: आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रीयों एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।
कर्क :~ ड, ह👉: नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नोकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर पाएँगे।
सिंह :~ म, ट👉: आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। दूर सदूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आँख या दांत सम्बंधि पीडा़ में राहत का अनुभव होगा।
कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी

तुला :~ र, त👉 : असंयमित या अविचारी वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फँसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें।
वृश्चिक :~ न, य👉: आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
धनु :~ भ, ध,फ👉 : प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।
मकर :~ ख, ज👉 : आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारो से प्रभावित होंगे और उन्हे अपनाएँगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का भी आप परिचय देंगे। धन के निरर्थक व्यय से संभलकर चलिएगा।
कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : वाणी पर संयम रखिएगा। इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। आर्थिकरूप से तंगी रहेगी। शारिरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।
मीन :~ द, च👉: दैनिक कार्यों में से छुटकर आज बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजन और मित्रो का भी इस प्रवृत्तियों में समावेश करेंगे, जो कि उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी। शारीरिक और मानसिकरूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।







