हरियाणा में नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीमा त्रिखा समेत 8 नए चेहरों को मिली जगह, जानें कौन-कौन बना मंत्री -
चंडीगढ़

हरियाणा में नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, सीमा त्रिखा समेत 8 नए चेहरों को मिली जगह, जानें कौन-कौन बना मंत्री

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद सात दिन बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और 7 राज्य मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें एक महिला विधायक को जगह मिली है।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
हरियाणा मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। नायब सैनी मंत्रिमंडल में डॉ. कमल गुप्ता को छोड़कर बाकी सात पहली बार मंत्री बने हैं। कमल गुप्ता पहले हरियाणा के यूएलबी मिनिस्टर रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री बने हैं। ऐसे में नायब सैनी सरकार में छह कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।
 कौन-कौन बना मंत्री? 
1…डॉ कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री बनाए हिसार से विधायक पहले भी मंत्री थे
2…सीमा त्रिखा को स्वतंत्र राज्य मंत्री बनाया, बड़खल से विधायक ( फरीदाबाद ) पूर्व सीपीएस
3…महिपाल ढांढा स्वतंत्र राज्य मंत्री बनाए गए, विधायक पानीपत ग्रामीण
4…असीम गोयल स्वतंत्र राज्य मंत्री बनाए गए, अंबाला शहर से विधायक
5… अभय सिंह यादव स्वतंत्र राज्यमंत्री बनाए गए नागल चौधरी से विधायक पूर्व आईएएस
6…सुभाष सुधा को स्वतंत्र राज्य मंत्री कुरुक्षेत्र से विधायक
7…बिशंबर बाल्मिकी को स्वतंत्र राज्य मंत्री बनाया गया बवानी खेड़ा से विधायक
8… संजय सिंह को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सोहना से विधायक

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल