HARYANA

JJP News: देवेंद्र सोरोत जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

JJP News: जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत को पार्टी में अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोरोत को यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला द्वारा सौंपी है।

JJP News: जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत को पार्टी में अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोरोत को यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला द्वारा सौंपी है। पार्टी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर देवेंद्र सौरोत ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला,पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा,दिगविजय चौटाला व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

इससे पहले देवेंद्र सौरोत जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष,फरीदाबाद,पलवल और नुंह जिले के प्रभारी के अलावा पलवल जिले में दो बार जजपा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनके अलावा सौरोत प्राईवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अपनी नियुक्ति पर देवेंद्र सौरोत ने कहा है कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow