
25 January 2026 ki top headlines: रविवार, 25 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में
🔶Middle East में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती से भड़का ईरान, IRGC बोला- ‘उंगली ट्रिगर पर, हमले को मानेंगे ऑल-आउट वॉर…’
🔶US-ईरान तनाव चरम पर: प्रमुख यूरोपीय एयरलाइनों ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रोकीं
🔶ईरान ने भारत का जताया आभार: कहा- UNHRC में साथ देने के लिए शुक्रिया… आपने न्याय का पक्ष लिया
🔶पाकिस्तान में शादी के जश्न में आत्मघाती धमाका; 7 की मौत व दर्जनों घायल, 17 साल के हमलावर का सिर बरामद
🔶अगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% लगाएंगे टैरिफ, कनाडा को ट्रंप की धमकी
🔶संविधान को पवित्र मानते हैं पीएम मोदी, RSS ने भी इसे अपना लिया: शशि थरूर
🔶भारी हिमपात का पूर्वानुमान : एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें, परिचालन पर होगा असर
🔶मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- “इसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा”
🔶पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा “कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है”
🔶’बेटियों का उज्ज्वल भविष्य, देश की प्राथमिकता’, पीएम मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा विशेष जोर
🔶जुबीन गर्ग के परिवार ने PM को लेटर लिखा: केस की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट बनाने की मांग, सिंगर की मौत सिंगापुर में हुई थी
🔶बंगाल SIR,EC ने गड़बड़ी वाले 1.25 करोड़ नाम सार्वजनिक किए: पंचायत-ब्लॉक ऑफिस में चिपकाई जाएगी लिस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- जांच पारदर्शी रहे
🔶पति-पत्नी के विवाद ने रोकी दिल्ली की बिजली: पति ने नहीं दिए ₹250, गुस्से में पत्नी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे बंद रही लाइन
🔶जस्टिस उज्जल भुइयां बोले– जजों का तबादला न्यायपालिका का आंतरिक मामला: सरकार के खिलाफ फैसला देने पर ट्रांसफर ठीक नहीं, संविधान सर्वोच्च है
🔶Cong v BJP: खरगे बोले- केंद्र ने राज्यपालों को कठपुतली बनाया; राहुल का आरोप- EC वोट चोरी में सहभागी
🔶Korba: छत्तीसगढ़ में रातोंरात चुरा ले गए 40 साल पुराना 10 टन लोहे का पुल… कबाड़ में बेचा, पांच गिरफ्तार
🔶Alert: लश्कर और जैश ने गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की रची साजिश, पीओके से ऑपरेट हो रहे हैं पंजाब के गैंगस्टर
🔶तीसरी संतान के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को पेड मैटरनिटी लीव देने का मद्रास हाई कोर्ट का निर्देश
🔶बिहार में अजीबो गरीब सरकारी नोटिस : नाम है पानी की टंकी, पिता का नाम नल-जल योजना… अतिक्रमण हटाने के ऐसे नोटिस तामिल नहीं हो रहे
🔶’भारत पर से 25% टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है अमेरिका’, Donald Trump के मंत्री ने दिए संकेत
🔶अमेरिका में ‘बर्फानी’ कयामत… 15 राज्यों में इमरजेंसी घोषित, 1800 उड़ानें रद्द, तूफान की चपेट में 18 करोड़ लोग
🔶क्या पाकिस्तान नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप? बांग्लादेश के समर्थन में उतरा PCB, ICC पर लगाया भेदभाव का आरोप
🔶Hazaribagh: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, झड़प में 7 लोग घायल
🔶पहली बार 14 कैरेट का सोना भी हुआ एक लाख रुपए : चांदी पहुंची साढ़े तीन लाख के पास

🔷जीत के सिक्सर से चूकी RCB, दिल्ली कैपिटल्स ने रोका विजयरथ; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
1.’पत्नी की वजह से अगर पति कमा नहीं पा रहा तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता’- इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला।
2. बाबा बागेश्वर की कथा में पहुंच राजस्थान CM भजनलाल शर्मा का कोटा में गौ-अभयारण्य बनाने का एलान।
3. SIR: देर रात लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 1.51 करोड़ वोटरों की सूची जारी, 1.20 करोड़ में तथ्यात्मक विसंगति तथा 31-32 लाख अनमैप्ड वोटर, 10-15% नहीं आया हियरिंग में।
4. जारी किये जाने से पहले ही कई जिलों में टांग दी गई लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की लिस्ट, EC ने DEO, DM से मांगी रिपोर्ट।
5. 27 जनवरी को दुर्गापुर से शुरु होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन का प्रथम बंगाल सफर, कमल मेला का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी के साथ बैठक भी, 28 को भिड़िंगी काली मन्दिर में पूजा, जिला कमेटी के साथ मीटिंग, जनसभा।
6. जादवपुर से पूर्व TMC सांसद मिमि चक्रवर्ती को SIR हियरिंग की नोटिस, 31 जनवरी को होना है हाजिर।
7. कूचबिहार के मेखलीगंज में Physical Assault की शिकार हुई Minor Girl, उबल पड़े लोग, विक्षोभ, अवरोध, लाठीचार्ज, प्रौढ़ गिरफ्तार।
8. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर हमले की कोशिश का आरोप, समर्थक बोले- ‘लाठी-डंडों के साथ आए गुण्डे’।
9. बिहारः हजारीबाग में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पथराव से तनाव।
10. यूपीः पिज्जा शॉप में बैठे युवक-युवती से हिन्दू संगठन के लोग पूछने लगे जाति, घबराकर खिड़की से कूद गए दोनों, अस्पताल में भर्ती।
11.’राहुल गांधी चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं, बाद में हिंदुओं को गाली देते हैं’, बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
12. सेक्स CD केस: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को झटका, CBI कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का आदेश, फिर शुरू होगा ट्रॉयल।
13. मुंबई में मलाड रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकू घोपकर हत्या, लोकल ट्रेन में सुरक्षा पर उठे सवाल।
14. UP: SIR नियमों में बदलाव होने से फंसी नेपाल की बहुएं, हो सकती है वोट देने से वंचित।
15. अमेरिकी शर्तें मानने पर बची वेनेजुएला के मंत्रियों की जान: वर्किंग प्रेसिडेंट बोलीं- 15 मिनट का दिया था समय, नहीं तो सैनिक गोली मार देते।
16. ट्रंप ने अफगानिस्तान मोर्चे को लेकर NATO देशों पर कसा था तंज, विवाद बढ़ने के बाद लिया यू-टर्न, लिखा- Love You All
17. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में भूचाल, BCB के अधिकारी का इस्तीफा।
➡लखनऊ- आईजीपी में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आज, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि, पात्र छात्र-छात्राओं को करेंगे छात्रवृत्ति वितरण, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजन, शाम 4.30 बजे IGP में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम
➡लखनऊ- दुल्हन की तरह सजी राजधानी लखनऊ, 26 जनवरी पर कई इमारतों को सजाया गया, विधानसभा को भव्य तिरंगे से सजाया गया, सुरक्षा, सजावट के पुख्ता इंतजाम किए गए
➡लखनऊ- नगर निगम ने बड़े बकाएदारों पर की कार्रवाई, ज़ोन 3 जानकीपुरम में स्टार फील्ड होटल सील, 41 लाख बकाया के चलते की गई कार्रवाई, तुलसीदास मार्ग-यहियागंज रोड पर कई भवन सील, जोन-7 में 23 अनावासीय भवन सील, 17 लाख बकाया
➡बाराबंकी- पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल युवक को CHC में कराया भर्ती, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, लोनी कटरा क्षेत्र के कान्हूपुर की घटना
➡बहराइच- आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी, कुत्तों ने महिली, बच्चे पर किया हमला, कुत्ता ने पहले बच्चे पर किया हमला, महिला बच्चों को बचाते हुए घायल, महिला की चीख सुनकर एकत्रित हुए लोग, घायल महिला को अस्पताल में किया भर्ती, बहराइच कोतवाली नानपारा का मामला
➡प्रयागराज- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर हंगामा, शिविर के बाहर असामाजिक तत्वों का हंगामा, शिविर के सेवकों और घुसपैठियों के बीच हाथापाई, सेवकों ने हंगामा करने वालों को बाहर निकाला, संचालकों की कल्पवासी थाना अध्यक्ष को तहरीर, तहरीर में श्रद्धालुओं, संपत्ति को गंभीर खतरा बताया
➡कौशाम्बी- बांस लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मोहब्बतपुर पइंसा थाना के कैमा की घटना
➡मथुरा- सीएम योगी आदित्यनाथ आज मथुरा दौरे पर, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहेंगे मौजूद, PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, MLA राजेश चौधरी के आवास पर भी जाएंगे CM, बांके बिहारी के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री योगी
➡रायबरेली- युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, लोन का रुपया न चुकाने पर परेशान था, युवक ने 40 हजार का लोन ले रखा था, युवक को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, बछरावां क्षेत्र जे बहादुर नगर गांव की घटना
➡रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने घायल को पहुचाया सीएचसी, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना
➡रायबरेली- रीलबाज युवक ने बस रोककर बनाई रील, परिवहन विभाग की बस रोककर बनाई रील, रीलबाज युवक का वीडियो हुआ वायरल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- भाकियू देशहित आज निकालेगी तिरंगा यात्रा, करीब 15 किमी तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में किसान तिरंगा यात्रा में पहुंचेंगे, भाकियू देशहित के अध्यक्ष मंजीत चौधरी होंगे शामिल, 26 जनवरी के उपलक्ष्य में निकलेगी तिरंगा यात्रा
➡कन्नौज- युवक के घर पर भीड़ का हमला, घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज, भयभीत युवक ने बनाया वीडियो, वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी- 2 रोडवेज चालकों को वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पार कर रहे थे दोनों रोडवेज चालक, दोनों चालकों को अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की, थाना बेबर के कस्वा नवीगंज की घटना
➡दिल्ली- BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का मथुरा दौरा आज, बांके बिहारी मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन, मन की बात वृन्दावन मथुरा में ही सुनेंगे
🔸 भारत पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर, फ्री ट्रेड और डिफेंस डील पर लगेगी मुहर, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की होंगी मुख्य अतिथि
🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में शीतलहर, दिन के तापमान में गिरावट, कल उदयपुर में तापमान 6 डिग्री गिरा, अधिकतम तापमान 19.2 और रात को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@7.6, राजसमंद@8
🔸 उदयपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 807 ठिकानों पर दबिश, 289 अपराधी गिरफ्तार, ऑपरेशन में 101 टीमों में 463 पुलिसकर्मी रहे शामिल
🔸 चित्तौड़गढ़: व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर 2 लाख से भरा बैग ले भागे बदमाश, गोलप्याऊ चौराहा के पास की घटना
🔸 भारी बर्फबारी से मनाली में यातायात बाधित, पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
🔸 झारखंड: हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा, दो पक्ष भिड़े, तनाव
🔸 प्रयागराज: अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर बवाल, दावा- लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, जबरन घुसने की कोशिश की
🔸 गुजरात: बनासकांठा में गलत दिशा से आए ट्रैक ने इनोवा को मारी टक्कर, पाली-सिरोही के 7 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
🔸 मामूली कहासुनी पर मुंबई लोकल में प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस, मलाड स्टेशन की घटना
🔸 यूरोपीय देश अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन, राजधानी तिराना में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प
🔸 ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने का असर, मध्य पूर्व में एयरलाइंस ने कई उड़ानों के रूट बदले और रद्द कीं
🔸 हरियाणा: 50 तक गिनती न लिख पाई 4 साल की बेटी, बेरहम पिता ने बेलन से पीट-पीट कर डाला मार, फरीदाबाद की घटना
🔸 अजब गजब न्यूज़: चीन के बीजिंग से आई एक खबर ने दफ्तरों में बनने वाली दोस्ती की खोल दी है पोल, मामला है शादी का, इमोशन का, सबसे ज्यादा है खाली कुर्सियों का, युवती एक ऑफिस में कर रही थी 5 सालों से काम, अपनी शादी पर किसे बुलाऊं-किसे नहीं के असमंजस में अपने पूरे डिपार्टमेंट को दिया रिसेप्शन पर आने का न्योता, पर शादी के दिन 70 में से पहुंचा सिर्फ 1 सहकर्मी, खाली कुर्सियां, बर्बाद खाना और ससुराल के सामने जबरदस्त शर्मिंदगी ने दुल्हन को किया इतना आहत कि अगले ही दिन उसने नौकरी से दे दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर अब छिड़ी है बहस, क्या ऑफिस की दोस्ती सिर्फ फाइलों तक है सीमित, सामाजिक कार्यों के आते-आते हो जाती है फुस्स
🔸 चित्तौड़गढ़: भूपालसागर के बबराणा में घर में घुसे 3 लुटेरे, 1 किलो चांदी की कड़ियां छीन भागे
🔹 बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत में खेलने से किया था इनकार, ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को किया शामिल







