HARYANAHOME

INLD News: अगर हरियाणा की यूनिवर्सिटी बेकार हैं तो उन्हें क्यों दी हुई है मान्यता: कर्ण चौटाला

INLD News: अगर हरियाणा की यूनिवर्सिटी बेकार हैं तो उन्हें क्यों दी हुई है मान्यता: कर्ण चौटाला

INLD News: चंडीगढ़, 24 जनवरी। इंडियन नेशनल लोकदल की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने एचपीएससी के खिलाफ धरने पर बैठे असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) को पंचकुला सेक्टर 5 में धरना स्थल पर जाकर इनेलो पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। उनके साथ इनेलो के प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी और छात्र इकाई आइएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कसवां भी मौजूद रहे। धरने पर बैठे बच्चों ने कर्ण चौटाला को बताया कि वे सभी नेट पास किए हुए हैं, उनमें से बहुत सारे पीएचडी हैं और जीआरफ क्वालिफाइड हैं। बावजूद इसके एचपीएससी का चेयरमैन उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लायक नहीं मान रहे हैं और उलटा जिन यूनिवर्सिटी में वे पढ़े हैं उन यूनिवर्सिटी की पढ़ाई का स्तर बेहद खराब बताकर उनका और यूनिवर्सिटी का अपमान कर रहे हैं। अगर यूनिवर्सिटी मानक स्तर पर खरी नहीं है तो बीजेपी सरकार को सभी यूनिवर्सिटी को बंद कर देना चाहिए। धरनारत बच्चों ने बताया कि उन्होंने एचपीएससी से आंसर की (उत्तर कुंजी) मांगी लेकिन उन्हें वो भी नहीं दी गई। यह भी कहा कि 80 प्रतिशत से ज्यादा बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और उनके हकों को मारा जा रहा है।


धरनारत बच्चों की बात सुनने के बाद कर्ण चौटाला ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के पढ़े लिखे बच्चों के भविष्य का सवाल है और एचपीएससी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इनेलो धरने पर बैठे बच्चों का पूरी तरह से समर्थन करता है और जल्द ही जिला स्तर पर उपायुक्तों को ज्ञापन देंगे और जरूरत पड़ी तो इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इनकी लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे। एचपीएससी के चेयरमैन द्वारा हरियाणा की यूनिवर्सिटी को बेकार बताने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि अगर हरियाणा की यूनिवर्सिटी बेकार हैं तो उन्हें मान्यता क्यों दी हुई है? यह सरासर बीजेपी सरकार की कमजोरी है। एचपीएससी के दफ्तर में पहले भी रिश्वत के करोड़ों रूपए पकड़े गए हैं और उसके खिलाफ भी हमने प्रदर्शन किए थे। अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा से बड़ा प्रदर्शन करेंगे। धरने पर बैठी महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम चौबिस घंटे इनके साथ खड़े हैं और उन्होंने अपना और इनेलो के प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह का फोन नंबर दे दिया है और हर तरह की सहायता की जाएगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow