HARYANAHOME

Khel gaon Umra News: खेल कोटे से उमरा गांव की बेटी मोनू का सीआईएसएफ में चयन, टोंक जिले में 22 जनवरी को हुई पासिंग परेड

Khel gaon Umra News: खेल कोटे से उमरा गांव की बेटी मोनू का सीआईएसएफ में चयन, टोंक जिले में 22 जनवरी को हुई पासिंग परेड

Khel gaon Umra News: खेल गांव उमरा की बेटी मोनू मलिक का खेल कोटे से सीआईएसएफ में चयन हुआ है। उनकी पास आउट परेड 22 जनवरी को राजस्थान के देवली जिला टोंक में हुई है। मोनू हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं।

हिसार एस्ट्रोटर्फ मैदान में मोनू ने हॉकी के सीनियर कोच आजाद मलिक से खेल का प्रशिक्षण लिया है। हिसार व हरियाणा हॉकी टीम में खेलते हुए मोनू कई पदक जीत चुकी है। इससे पहले मोनू चंडीगढ़ टीम की खिलाडी भी रही हैं। मोनू के साथ इन्हीं के गांव की कीर्ति भी इनके साथ पास आउट हुई हैं। मोनू के पिता कृष्ण मलिक हरियाणा पुलिस में सेवारत हैं व कारगिल लड़ाई में शामिल रहे हैं जो नायब सूबेदार से रिटायर हैं।

मोनू ने हॉकी खेल की शुरुआत अपने गांव से करीब 10 साल पहले शुरू की थी। इसके बाद खेलो इंडिया व सहित कई चैम्पियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। मोनू ने नेशनल कैंप भी अटेंड किया हुआ है। मोनू अपनी कामयाबी का श्रेय उनके कोच आजाद सिंह मलिक व हॉकी उमरा को दिया है। कार्यक्रम में फौजी कृष्ण मलिक व उनकी पत्नी जगवंती ने अपने बेटी मोनू को हेड कांस्टेबल रैंक लगाया। इस अवसर पर गांव उमरा के स्पोर्ट्स एसोसिएशन व अन्य लोगों ने बधाई दी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow