HARYANAHOME

Hssc Police Bharti: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Hssc Police Bharti: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Hssc Police Bharti: चंडीगढ़, 23 जनवरी –हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि सीईटी–2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://adv012026.hryssc.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आवेदन पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है।

श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि यह निर्णय उन अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है, जो वर्ष 2022 के बाद सीईटी परीक्षा आयोजित न हो पाने के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे थे। वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित होने के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यह आयु छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अधिक संख्या में योग्य युवा भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे। आयोग भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत सीईटी फेज–II में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत पुरुष कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल एवं हरियाणा रेलवे पुलिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 5500 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल तथा 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए हैं।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे 31 जनवरी, 2026 (रात्रि 11:59 बजे) से पूर्व अपना आवेदन सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय या विस्तार नहीं दिया जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow