HARYANAHOMENATIONAL

Rain Update: हरियाणा में अगले दो घंटे में इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

Rain Update: हरियाणा में अगले दो घंटे में इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

Rain Update: चंडीगढ़। हरियाणा के कई जिलों में बारिश ने ठंडक ला दी है। शुक्रवार अल सुबह बारिश शुरू हुई तो साथ ही बिजली भी गुल हो गई। मौसम में पिछले कुछ दिनों से लुकाछिपी का खेल चल रहा है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली थी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम होते होते कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। यानी इन जिलों में विजिबिलिटी कम रह सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

गणतंत्र दिवस पर क्या बारिश बनेगी विलेन

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के जश्न को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या उस दिन बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 जनवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ लेकिन ठंडा रहने के आसार हैं।

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान गिरा सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक मौसम में हलचल रहने की संभावना जताई है।

मौसम अपडेट:अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली और एनसीआर, करनाल, असंध, सफीदों, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल (हरियाणा) बड़ौत (यूपी) के अधिकांश स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली (30-60 किमी / घंटा तेज़ हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

अगले 2 घंटे के दौरान यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, फतेहाबाद, राजौंद, बरवाला, जिंद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, हांसी, महम, रोहतक, चरखी दादरी, मट्टनहेल, सोहना, रेवाडी, बावल, नूंह (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती,टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर (राजस्थान) में हल्की बारिश (30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं) होने की संभावना है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow