HARYANAHOME

Palwal News: सनातन संस्कृति से विभोर हुए ब्रिटेन के छात्र, होडल तहसील के बांसवा ग्राम के विख्यात खीर सागर मंदिर में किया दर्शन–पूजन

Palwal News: सनातन संस्कृति से विभोर हुए ब्रिटेन के छात्र, होडल तहसील के बांसवा ग्राम के विख्यात खीर सागर मंदिर में किया दर्शन–पूजन

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। सनातन संस्कृति से विभोर हुए ब्रिटेन के छात्र, होडल तहसील के बांसवा ग्राम के विख्यात खीर सागर मंदिर में किया दर्शन–पूजन

भिड़ुकी गांव के NVN School और Britain के South Hampshire के Park Community School के बच्चों के बीच दोनों देशों की शिक्षा पद्दति और संस्कृति के बारे में विचारों का आदान प्रदान

होडल/ पलवल। होडल तहसील के तहत भिड़ुकी गाँव के एनवीएन स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन में होडल क्षेत्र स्थित विख्यात मंदिर खीर सागर गांव बांसवा में ब्रिटेन से आए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने दर्शन कर भारतीय सनातन संस्कृति की गहन अनुभूति की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही छात्रों ने खीर सागर को सनातन संस्कृति के जीवंत प्रतीक के रूप में देखा और प्रभु एवं भक्त के अटूट, पवित्र और आत्मिक प्रेम संबंध के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

खीर सागर मंदिर की गूढ़ व्याख्या सुनकर ब्रिटेन से आए छात्र अत्यंत प्रभावित और भावविभोर नजर आए।
इस अवसर पर छात्रों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा और भारतीय पारम्परिक व्यंजनों के गुणों की महिमा को जाना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को संतुलन, शांति और करुणा के साथ जीने की प्रेरणा देती है एवं भारतीय व्यंजन स्वाद एवं स्वास्थ्य, सेहत से भरपूर हैं।

दर्शन–पूजन के उपरांत छात्रों ने ग्रामीणों द्वारा संचालित लघु उद्योगों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार स्थानीय संसाधनों, सामूहिक प्रयास और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक संपन्नता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। छात्रों ने ग्रामीण उद्यमिता, श्रमशीलता और स्वावलंबन की भावना को भारत की सामाजिक–आर्थिक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

ब्रिटेन से आए छात्रों ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों ही विश्व के लिए संतुलित, टिकाऊ और मानवीय विकास का संदेश देती हैं।
एनवीएन स्कूल में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे राजेंद्र चौधरी अतिरिक्त महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ने इस शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण को छात्रों के वैश्विक दृष्टिकोण और सामाजिक समझ के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रिटेन से आए छात्रों को शिक्षा, खेल एवं ग्रामीण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

दोनों देशों के बच्चों ने आपस में अपने अपने देश की शिक्षा पद्धति और संस्कृति जैसे विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया ।

एनवीएन स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम चौधरी ने इस सांस्कृतिक आदान–प्रदान को भारत की गौरवशाली सनातन एवं पारम्परिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत व सम्मान किया।

ब्रिटेन के छात्रों ने NVN School के नवनिर्मित Auditorium में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और Chess जैसे खेलों का आनंद भी उठाया

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow