HARYANAVIRAL

Haryana News: हरियाणा सरकार की जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत, बेटियों को दी जा रही है इतनी राशि?

Haryana News: हरियाणा सरकार की जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत, बेटियों को दी जा रही है इतनी राशि?

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, दिव्यांगजनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए एक प्रभावी और कल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देकर सरकार सामाजिक समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है।

दरअसल प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के पात्र परिवारों से आह्वान किया गया है कि वे सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति एवं टपरीवास जाति से संबंधित लाभार्थियों, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। उनके परिवारों की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के ऐसे परिवारों को 41 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती है।


वहीं विधवा, अनाथ, तलाकशुदा एवं बेसहारा महिलाओं तथा उनके बच्चों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि निर्धारित है। इसके अतिरिक्त पात्र खिलाड़ी महिलाओं के विवाह पर भी 41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हों तो 51 हजार रुपये, जबकि किसी एक के दिव्यांग होने की स्थिति में 41 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए विवाह के बाद छह माह के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और ऑनलाइन किया गया है। इच्छुक आवेदक  shadi.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर विवाह पंजीकरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल